best news portal development company in india

13 जुलाई को पंजाब दौरे पर PM मोदी : मेगा रैली के साथ कैंट रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

SHARE:

जालंधर–  विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जुलाई में पंजाब आ सकते हैं। वह पिछले दिनों डेरा बल्लां आ चुके हैं। उनकी रैली दोआबा में हो सकती है। रेलवे के उच्च पदस्थ और विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 13 जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने खुद पंजाब आ रहे हैं।

चर्चा है कि पीएम मोदी का यह दौरा केवल एक रेलवे स्टेशन के उद्घाटन तक सीमित नहीं रहेगा। जालंधर में प्रधानमंत्री की एक बड़ी जनसभा (रैली) आयोजित करने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। रैली के जरिए पीएम मोदी पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का शंखनाद कर सकते हैं।

सुरक्षा और तैयारियों का दौर शुरू

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की खबर के बाद से ही प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पंजाब पुलिस अलर्ट मोड पर आ गए हैं। स्टेशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। यदि 13 जुलाई को पीएम मोदी का यह दौरा होता है, तो यह पंजाब की राजनीति और विकास दोनों ही लिहाज से एक बड़ा और दूरगामी मोड़ साबित होगा।

अमृत भारत योजना से चमका जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन

जनरल मैनेजर राजेश कुमार पांडे ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की और कहा कि “शीर्ष अधिकारियों से जो भी आदेश मिलेगा, उसी के अनुसार कार्यक्रम तय होगा।” लेकिन देशभर में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए चल रही ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से नया रूप दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई