best news portal development company in india

जालंधर में जैन समुदाय से मिले हरियाणा CM नायब सैनी, बोले- पंजाब में बन रही डबल इंजन सरकार

SHARE:

जालंधर गुड़ मंडी में जैन मुनी पियूष महाराज से आशीर्वाद लेते हरियाणा सीएम सैनी।

जालंधर-  हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी जालंधर की गुड़ मंडी में पहुंचे। यहां पर पीयूष मुनी जी महाराज के 39वें दीक्षा समारोह में शिरकत की। हरियाणा सीएम ने कहा कि जालंधर में पीयूष मुनी जी महाराज के समारोह में पहुंचने का मौका मिला जिससे मैं धन्य हो गया। मेरा सौभाग्य है कि मुझे जालंधर में उनके दीक्षा समारोह में आने का मौका मिला।

आज मैं जालंधर के सभी जैन समुदाय के साथ सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। सैनी ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में लड़ाई है। उनकी लड़ाई बड़े स्तर पर है। इन्होंने भी पंजाब को सब्जबाग दिखाने की कोशिश की थी लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। इसके बाद जनता ने उनको सत्ता से बाहर कर दिया। अब यही काम पंजाब की आम आदमी पार्टी कर रही है।

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि आम आदमी ने बड़े-बड़े वादे किए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। इन्होंने 56 वादे किए थे। मैं मान साहब को एक बात कहना चाहता हूं कि केजरीवाल को बैठाकर एक श्वेत पत्र जारी करें। हर वादा झूठा किया गया। नशे खत्म करने की बात कही थी, रेत माफिया खत्म करने की बात कही थी, कहां कोई वादा पूरा हुआ।

जालंधर की गुड़ मंडी में पहुंचने पर हरियाणा सीएम नायब सैनी का स्वागत करते लोग।
जालंधर की गुड़ मंडी में पहुंचने पर हरियाणा सीएम नायब सैनी का स्वागत करते लोग।

पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी से दुखी है

सैनी ने कहा कि पंजाब के लोग इस वक्त आम आदमी पार्टी से दुखी है। वो भी चाहते हैं कि पंजाब में डबल इंजन की सरकार बने। गठजोड़ के सवाल पर हरियाणा सीएम ने कहा कि वह किसी से गठजोड़ नहीं करने जा रहे हैं। फिलहाल उनका गठजोड़ पंजाब की जनता के साथ है और भाजपा यहां पर अपनी सरकार बनाने जा रही है। चन्नी के भाजपा में आने के सवाल को टालकर हरियाणा सीएम ने अपनी बात खत्म कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई