best news portal development company in india

जालंधर में स्कूली छात्रा के गायब होने से हड़कंप : CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

SHARE:

जालंधर– महानगर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र मेन रैणक बाजार में स्थित सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल के बाहर से 5वीं कक्षा की एक 12 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। बच्ची अपने साथियों के साथ घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल के भीतर दाखिल नहीं हुई। छात्रा के इस तरह अचानक लापता होने से पूरे इलाके, स्कूल प्रशासन और परिजनों में हड़कंप मच गया है।

चार बच्चे निकले थे घर से, तीन पहुंचे स्कूल

पीड़ित बच्ची की मां पूजा देवी ने बताया कि रोज की तरह उनके मोहल्ले (अली मोहल्ला) से कुल चार बच्चे एक साथ स्कूल के लिए रवाना हुए थे। इनमें से तीन बच्चे तो सुरक्षित तरीके से स्कूल की बिल्डिंग के अंदर चले गए, लेकिन उनकी 12 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी रास्ते से ही संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। काफी देर तक जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

स्कूल प्रशासन ने कहा- अनुपस्थित थी छात्रा

परेशान परिजनों ने जब स्कूल पहुंचकर स्टाफ और प्रशासन से पूछताछ की, तो स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि बच्ची आज स्कूल पहुंची ही नहीं थी। सुबह हाजिरी (अटेंडेंस) के दौरान भी वह अनुपस्थित पाई गई। स्कूल प्रशासन के इस जवाब के बाद परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।

सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध गतिविधि; गेट से पीछे मुड़ी बच्ची

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले के जांच अधिकारी एएसआई (ASI) राजकुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, अली मोहल्ले से आए चार बच्चों में से तीन तो मुख्य गेट के अंदर चले गए, लेकिन सोनी कुमारी गेट के अंदर दाखिल नहीं हुई। शुरुआती फुटेज में यह बात सामने आ रही है कि बच्ची स्कूल के गेट के बिल्कुल पास पहुंचकर अचानक पीछे की तरफ मुड़ गई।

सारे रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल

“पीड़ित बच्ची की मां पूजा देवी के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्कूल के आसपास और रैणक बाजार के रास्तों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि यह सटीक पता लगाया जा सके कि गेट से पीछे मुड़ने के बाद बच्ची किस दिशा में और किसके साथ गई है। पुलिस जल्द ही बच्ची को तलाश लेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई