best news portal development company in india

जालंधर में बाबा बनकर आए लुटेरे, महिला को 100 मीटर कार से घसीटा; गहने लूटकर फेंका

SHARE:

जालंधर- जालंधर में बाबा का भेष धारण कर आए तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े महिला को लूट लिया। पहले महिला को अपनी बातों में उलझाया और फिर उसकी कान की बाली छीन कर भाग गए। लुटेरे कार पर आए थे और सब्जी ले रही महिला से पता पूछने लगे। जैसे ही महिला रस्ता बताने लगी तो लुटेरे उसके गहनों की तारीफ करने लगे। तभी ड्राइवर सीट के साथ बैठा लूटेरा सीधा महिला का टॉप्स खींचने लगा।

विरोध करने पर लुटेरे कार भगाने लगे। महिला कार पर ही लटक गई तो उसे करीब 100 मीटर तक कार से घिसटते ले गए। घटना में महिला के मुंह और सिर में चोट लगी। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। उधर, पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लुटेरों को रोकने के लिए महिला कार पर लटक जाती है और घसीटती चली जाती है। - Dainik Bhaskarलुटेरों को रोकने के लिए महिला कार पर लटक जाती है और घसीटती चली जाती है।

महिला सब्जी खरीद रही होती है। तभी आरोपी उसे बातों में फंसाते हैं और उसके टॉप्स की तारीफ करते हैं।
महिला के टॉप्स छीनकर कार को तेज रफ्तार में भगाते लुटेरे। महिला काफी देर तक गहने बचाने की कोशिश करती है।
महिला के टॉप्स छीनकर कार को तेज रफ्तार में भगाते लुटेरे। महिला काफी देर तक गहने बचाने की कोशिश करती है।

कार में आकर महिला को बातों में उलझाया

सीसीटीवी में लाल रंग की ऑल्टो कार महिलाओं के पास रुकती है। तभी उसमें सवार आरोपी एक महिला से कुछ बात करता है। आरोपी काफी देर महिला से बातचीत करता है। इसके बाद गहनों की तारीफ कर महिला को अपने पास बुला लेता है।

टॉप्स छीनकर भागे, कार से लटककर दौड़ी महिला

तभी आरोपी महिला के टॉप्स छीनने के बाद तेज रफ्तार से कार भगाते नजर आते हैं। गहने बचाने के लिए महिला कार से लटक जाती है और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली जाती है। लुटेरे कार नहीं रोकते। जैसे ही महिला सड़क पर गिरती है आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं।

SHO बोले- जल्द आरोपियों को पड़क लेंगे

जालंधर के डीवीजन नं 1 के एसएचओ राकेश कुमार ने बताया की महिला के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई