best news portal development company in india

जालंधर में रेलवे पुल से गिरी बाइक, 2 युवक नीचे सड़क पर गिरे; हालत गंभीर

SHARE:

जालंधर–  जालंधर के फिल्लौर में बाइक सवार 2 युवक रेलवे पुल से गिर गए। दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। प्लेटिना बाइक सवार युवक मंगलवार रात 10 बजे के करीब जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे पर एक टिपर पंचर होने के कारण खड़ा हुआ था।

जैसे ही युवक पुल के पास पहुंचे, उनकी बाइक रेलिंग से टकराकर पुल से नीचे गिर गई। घटना स्थल पर मौजूद टिपर ड्राइवर मनदीप ने बताया कि वह अपने ट्रक को जैक लगा रहा था। इस दौरान स्पीड में बाइक सवार आए और कट मारा। इससे उनकी बाइक रेलिंग से टकराई।

लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला

पहले पीछे बैठा युवक फिर बाइक चला रहा युवक पुल से गिर गया। उसने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया। युवक गुरदासपुर के बताए जा रहे हैं।

पुल के नीचे से घायल युवक का रेस्क्यू करते लोग। - Dainik Bhaskarपुल के नीचे से घायल युवक का रेस्क्यू करते लोग।

युवकों की पहचान नहीं हो पाई

ASI उमेश ने बताया कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं और अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। बाइक के पुल से गिरने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दे दी गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई