best news portal development company in india

बरनाला लाठीचार्ज पर भड़का बाल्मीकि समाज : 27 जुलाई को जालंधर बंद की घोषणा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

SHARE:

जालंधर-  बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। घटना के विरोध स्वरूप विभिन्न वाल्मीकि संगठनों ने सर्वसम्मति से 27 जुलाई, रविवार को पूरे पंजाब में बंद रखने का बड़ा आह्वान किया है। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने आम जनता, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न वर्गों से एकजुट होकर इस बंद को सफल बनाने और उनके संघर्ष का समर्थन करने की भावुक अपील की है।

वाल्मीकि समाज के नेताओं का कहना है कि बरनाला की घटना के बाद से ही पूरे समुदाय में गहरा आक्रोश और नाराजगी का माहौल है। समाज ने पंजाब सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके साथ ही, निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित कर्मचारियों को अविलंब न्याय प्रदान किया जाए।

शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रदर्शन की अपील, प्रशासन से सहयोग की उम्मीद पंजाब बंद के मद्देनजर राज्य भर के अलग-अलग जिलों में विरोध प्रदर्शन और शांतिपूर्ण रैलियां आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन के आयोजकों ने सभी समर्थकों और आम लोगों से विशेष अपील की है कि वे इस आंदोलन के दौरान पूरी तरह से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीका अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान आम जनता को असुविधा न हो और राज्य में कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई