best news portal development company in india

पंजाब बंद का मिला-जुला असर : अमृतसर में AAP पोस्टर फाड़े; जालंधर के बाजार रहे बंद, स्कूलों में छुट्‌टी; लुधियाना में प्रदर्शन, पटियाला-बठिंडा में ज्यादा असर नहीं

SHARE:

जालंधर-  बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज ने सोमवार को पंजाब बंद की अपील की है। इसका सबसे ज्यादा असर जालंधर में देखने को मिला। शहर के कई बाजार बंद हैं। एमजीएन, सेठ हुक्म चंद, इनोसेंट हार्ट और शिव ज्योति समेत कई निजी स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर ऑनलाइन क्लास शुरू कर दीं।

बस स्टैंड से बसों की आवाजाही भी प्रभावित रही। हालांकि, नेशनल और स्टेट हाईवे खुले हैं और यातायात सामान्य बना हुआ है। अमृतसर में सुबह से हालात सामान्य थे, लेकिन करीब 12 बजे के बाद बंद का असर दिखने लगा है।

यहां लोगों ने AAP नेताओं के पोस्टर फाड़कर फेंक दिए। बाहर निकले लोगों को वापस भेजा गया। बंद का असर पंजाब के दूसरे शहरों में सीमित रहा। लुधियाना में वाल्मीकि समाज ने धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन बाजार बंद नहीं हुए। पटियाला और बठिंडा में भी रोजमर्रा का कामकाज सामान्य रहा।

वाल्मीकि समाज ने सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया है। संगठनों ने व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों से समर्थन की अपील की है। हालांकि, अभी तक किसी बड़े व्यापारी या ट्रांसपोर्ट संगठन ने आधिकारिक तौर पर बंद का समर्थन नहीं किया था।

22 जुलाई को बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद यह विवाद शुरू हुआ था। पंजाब सरकार ने मामले में बरनाला के DSP को सस्पेंड कर दिया, लेकिन वाल्मीकि समाज का कहना है कि यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। इसी के विरोध में आज पूरे पंजाब बंद का आह्वान किया गया है।

अमृतसर के भंडारी पुल के पास लगे AAP नेताओं के पोस्टर वाल्मीकि समाज के लोगों ने फाड़ दिए।
अमृतसर के भंडारी पुल के पास लगे AAP नेताओं के पोस्टर वाल्मीकि समाज के लोगों ने फाड़ दिए।
लोगों ने पोस्टरों पर लगे AAP नेताओं के फोटो को डंडे भी मारे।
लोगों ने पोस्टरों पर लगे AAP नेताओं के फोटो को डंडे भी मारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई