best news portal development company in india

जालंधर में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने कार को रौंदा, घंटों जाम से जूझे लोग

SHARE:

जालंधर-  जालंधर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूर्या एन्क्लेव फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। हालांकि दुर्घटना के कारण फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही कार से जा टकराया। टक्कर के बाद फ्लाइ ओवर पर जाम लग गया।

हादसा होते ही स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - Dainik Bhaskar
हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लगा जाम।
हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लगा जाम।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम

दुर्घटना के बाद फ्लाईओवर का एक हिस्सा पूरी तरह बंद हो गया। दोपहर के व्यस्त समय में हुए इस हादसे के कारण फ्लाईओवर और इससे जुड़े मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तेज गर्मी के बीच वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने वाहनों को साइड कराया

पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक और कार को सड़क से हटाकर किनारे करवा दिया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई