best news portal development company in india

खालसा मार्च के दौरान जत्थेदार ने AAP विधायक को दी सख्त सीख, मर्यादा का कराया अहसास

SHARE:

अमृतस​र-  मीरी-पीरी खालसा मार्च के दौरान अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पंजाब सरकार को धर्म और सामाजिक मुद्दों को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। मार्च के दौरान रास्ते में आम आदमी पार्टी के फरीदकोट से विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की जत्थेदार से मुलाकात हुई।

जत्थेदार ने कहा कि सरकार को धार्मिक मामलों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और मर्यादा का सम्मान करना बेहद जरूरी है। साथ ही, उन्होंने सरकार से धर्म से जुड़े मामलों में अनावश्यक दखल न देने की अपील की। पूरी बातचीत के दौरान विधायक हाथ जोड़कर खड़े रहे और जत्थेदार की बातों का जवाब ‘हां जी’ कहकर देते रहे।

इसके साथ ही जत्थेदार ने पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशा राज्य के युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचा रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि सख्त और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

मीरी-पीरी खालसा मार्च के दौरान अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पंजाब सरकार को धर्म और सामाजिक मुद्दों को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। - Dainik Bhaskar
विधायक हाथ जोड़कर खड़े रहे।

अब पढ़ें VIDEO में क्या बातचीत हुई

मीरी-पीरी खालसा मार्च के दौरान गुरुवार को विधायक गुरदित्त सिंह सेखों अपने काफिले के साथ वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज पर पड़ी। विधायक तुरंत वाहन से उतरे और हाथ जोड़कर जत्थेदार के सामने सम्मानपूर्वक खड़े हुए। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई।

जत्थेदार: वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी…

जत्थेदार: गुरदित्त सिंह जी, ठीक-ठाक हो?

विधायक: जी

जत्थेदार: अच्छा, मैंने आज भी संदेश दिया था, मैं आपके जरिए फिर दे देता हूं। जिन आपत्तियों पर श्री अकाल तख्त साहिब ने ऐतराज जताया है, आप 29 तारीख को उधर श्री अकाल तख्त साहिब आए थे?

विधायक: जी

जत्थेदार: जत्थेदार ने कहा कि उन्होंने पहले भी कस्टोडियन से जुड़ी दोनों धाराओं को हटाने की बात कही थी। उन्होंने सरकार से अपील की कि धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप कम किया जाए और इन प्रावधानों को हटाने पर विचार किया जाए। उन्होंने विधायक से कहा कि वे सिख समुदाय का हिस्सा होने के नाते यह संदेश सरकार तक पहुंचाएं।

जत्थेदार: जत्थेदार ने नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब में नशे ने हालात खराब कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक माता ने भी उन्हें अपने बच्चे को लेकर चिंता बताई है। उन्होंने सरकार से नशे के खिलाफ कार्रवाई और सख्त करने की अपील करते हुए कहा कि युवा प्रदेश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई