best news portal development company in india

जालंधर LPU में गूंजा PM मोदी का ‘मन की बात’: 5 हजार छात्रों ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प

SHARE:

जालंधर– जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में PM नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम दिखाया गया। इस दौरान पंजाब से राज्यसभा सदस्य, भाजपा नेता और चांसलर अशोक मित्तल मौजूद रहे। इस दौरान स्टूडेंट्स ने नशा मुक्त युवा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में 5 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना। अशोक कुमार मित्तल ने कार्यक्रम के बाद कहा कि नशे की समस्या पंजाब सहित पूरे देश में है। यह कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैली हुई है।

इसको दूर करना है हमें, लेकिन इसमें वह एक बात कहना चाहते हैं कि कई बार हमें गलतफहमी रहती है कि सारे युवक नशे में लिप्त हैं लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ नशे की लत का शिकार हो जाते हैं। नशा माफिया इसे प्रमोट करता है और अलग-अलग तरीकों से करता है।

प्रधानमंत्री से आह्वान है कि जो लोग युवाओं को नशे की लत में डालना चाहते हैं अगर वह ही नशे को खत्म करने के लिए हमारा ब्रांड एबेस्स्टर बन जाएं तो नशे को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

पीएम के मन की बात सुनते लवली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स।
पीएम के मन की बात सुनते लवली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स।

नशा मुक्ति अभियान में पंजाब सरकार को भी देंगे सहयोग

मित्तल ने कहा कि आज इस मुहिम के तहत प्रधानमंत्री 10 हजार से ज्यादा स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में नशे खिलाफ छात्रों को संबोधित कर रहे हैं। 20 लाख से ज्यादा युवा इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। यह शुरुआत है।

प्रधानमंत्री इसे और आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि पोलियो की लड़ाई हमने मिलकर लड़ी है। ऐसे ही नशे को खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। वह केंद्र और पंजाब सरकार को सहयोग करेंगे कि नशे में एक भी युवा शामिल न हो पाए। उन्होंने कहा कि हमें पंजाब को बचाना है। देश को बचाना है और देश को नशा मुक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई