best news portal development company in india

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिलने से सनसनी, युवक के आने-जाने की बात सामने आई

SHARE:

रॉयल होटल, जिसमें युवती की लाश मिली।
जालंधर– जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 20 वर्षीय युवती की लाश मिली। युवती पिछले दो दिनों से होटल के कमरा नंबर-102 में रुकी हुई थी। सुबह करीब 7 बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती कमरे में मृत पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थाना डिविजन-3 पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान योतिका के नाम से हुई, जो लुधियाना की रहने वाली है। यहां पर वह विशु नामक युवक से मिलने के लिए आती थी। जिसका निक नेम चिंटू था। पुलिस उसे भी ढूंढने का प्रयास कर रही है। उसके कमरे में एक लाल रंग का सूटकेस भी मिला है।

होटल के जिस कमरे में युवती रुकी हुई थी, वहां पर लाल रंग का सूटकेश मिला है। - Dainik Bhaskar

2 दिन से युवती से मिलने आ रहा था युवक

अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती से मिलने के लिए चिंटू नाम का युवक लगातार दो दिनों से होटल में आ रहा था। जो दिन में करीब 2 से 3 घंटे तक युवती के साथ कमरे में रुकता था और इसके बाद वहां से चला जाता था। पुलिस अब युवक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

कमरे में फैली थी गंदगी, सामान बिखरा मिला

पुलिस को युवती के कमरे से लाल रंग का एक सूटकेस भी मिला है। हालांकि, उसमें कुछ सामान नहीं था। कमरे की हालत भी काफी खराब बताई जा रही है। वहां गंदगी फैली हुई थी और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पुलिस कमरे की स्थिति और वहां मिले सामान को भी जांच का हिस्सा बना रही है।

जिस कमरे में युवती रुकी थी, उसमें सामान भी बिखरा मिला।
जिस कमरे में युवती रुकी थी, उसमें सामान भी बिखरा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई