best news portal development company in india

जालंधर में बेखौफ बाइक चोर: दो जगहों से मोटरसाइकिलें उड़ाईं, CCTV फुटेज में कैद हुई करतूत

SHARE:

जालंधर–  जालंधर शहर में बेखौफ वाहन चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली घटना फुटबॉल चौक स्थित जीएस होंडा शोरूम के बाहर की है, जबकि दूसरी वारदात प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर घटी।

पहली घटना शहर के व्यस्त क्षेत्र फुटबॉल चौक के पास स्थित जीएस होंडा शोरूम के बाहर हुई। पीड़ित व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल शोरूम के बाहर पार्क की थी। कुछ ही देर में एक अज्ञात नौजवान वहां पहुंचा और बड़ी ही आसानी से बाइक का लॉक तोड़कर रफूचक्कर हो गया। वारदात की फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर ने चेहरे पर कोई मास्क भी नहीं लगाया था।

जालंधर में सीसीटीवी में बाइक चोरी करता आरोपी। - Dainik Bhaskar

जालंधर में सीसीटीवी में बाइक चोरी करता आरोपी।

श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल

दूसरी वारदात धार्मिक स्थल श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर की है। अजीत नगर निवासी एक युवक बीते दिन मंदिर में माथा टेकने आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल मंदिर के बाहर पार्क की थी। माथा टेकने के बाद जब वह वापस लौटा, तो बाइक अपनी जगह पर नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी जब गाड़ी का सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की गुहार लगाई।

सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि पीली टी-शर्ट और सिर पर परना पहने एक सिख नौजवान ने बड़ी चालाकी से मोटरसाइकिल चुराई और फरार हो गया। पवित्र धार्मिक स्थल के बाहर से दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों की सुरक्षा को चिंता में डाल दिया है।

अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं

दोनों ही घटनाओं के संबंध में पीड़ितों ने तुरंत संबंधित पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, पीड़ितों का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरों के चेहरे साफ दिखाई देने के बावजूद पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है और अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई