best news portal development company in india

रक्षाबंधन पर महिलाओं के मोबाइल पर गूंजी ‘टूं-टूं’: CM मान ने भेजी राशि; रक्खड़ पुन्या मेले जाते सांसद खालसा की तबीयत बिगड़ी

SHARE:

लुधियाना/चंडीगढ़-  अमृतसर के बाबा बकाला में रक्षाबंधन पर सीएम भगवंत मान ने ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत तीसरी किस्त की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की। इसके तहत शुक्रवार को 5.30 लाख महिलाओं को 3000 रुपए (जनरल) और 4500 रुपए (एससी) को दिए गए। 5 लाख 30 हजार 303 खाते में पैसे डाले गए।

योजना के तहत अब तक 70 लाख 92 हजार महिलाएं रजिस्टर्ड हैं। जिनके खातों में 181 करोड़ रुपए डाले गए। इससे पहले 1 जुलाई को पहली और 1 अगस्त को दूसरी किस्त जारी की थी।

वहीं, राखी पर ही सांसद सरबजीत सिंह खालसा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बाबा बकाला साहिब में होने वाली पंथक कॉन्फ्रेंस में शामिल होना था। रास्ते में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई, उनका बीपी 200 पहुंच गया था।

इधर, सीएम भगवंत मान, मंत्री हरजोत सिंह बैंस, सिंगर रणजीत सिंह बाबा ने अपनी बहन से राखी बंधवाई। वहीं फाजिल्का में नौजवान समाज सेवी संस्था ने फ्री ऑटो सेवा शुरु की। विधायक नरेंद्र पाल सिंह की पत्नी ऑटो में सवार होकर घर पहुंचीं।

इधर, चंडीगढ़ के सेक्टर-40 बी स्थित श्री हनुमंत धाम में 32 फीट ऊंची वीर हनुमान जी की प्रतिमा को बहनों ने 12¼ फीट से अधिक लंबी पर्यावरण अनुकूल राखी बांधी।

लोकसभा सांसद सरबजीत खालसा की तबीयत बिगड़ी, उन्हें जालंधर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से अब उन्हें छुट्टी मिल गई।
लोकसभा सांसद सरबजीत खालसा की तबीयत बिगड़ी, उन्हें जालंधर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से अब उन्हें छुट्टी मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई