best news portal development company in india

कांग्रेस MP धर्मवीर गांधी की FB पोस्ट पर बवाल: देवी-देवताओं और तीर्थों के अपमान का आरोप, कार्रवाई की मांग

SHARE:

पठानकोट- पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर पठानकोट में कानूनी कार्रवाई की मांग उठी है। शिवसेना हिंद के नेता रवि शर्मा ने एसएसपी पठानकोट को एक लिखित शिकायत सौंपकर डॉ. धर्मवीर गांधी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है।

शिव सेना हिंद का आरोप है कि सांसद ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की आलोचना के लिए लिखा। नेताओं का कहना है कि सांसद गांधी ने राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए हिंदू तीर्थस्थलों के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है।

शिव सेना हिंद ने मांग की है कि पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। अगर एक सप्ताह में गांधी के खिलाफ एक्शन न लिया गया तो 7 सितंबर को पठानकोट से प्रदेश स्तरीय संघर्ष का बिगुल फूंका जाएगा।

कांग्रेस MP धर्मवीर गांधी के खिलाफ SSP पठानकोट को शिकायत। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस MP धर्मवीर गांधी के खिलाफ SSP पठानकोट को शिकायत।

शिकायत संबंधी जानकारी देते रवि शर्मा।
शिकायत संबंधी जानकारी देते रवि शर्मा।

केजरी-भगवंत एंड कंपनी, मेरा परिवार दिन-रात मेहनत करके इसलिए टैक्स भरता है कि, यह राज्य के लोगों को बढ़िया इलाज, शिक्षा, रोजगार और बढ़िया बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) मुहैया कराने में लगे। खबरदार! सरकारी खजाने में गए मेरे टैक्स का पैसा “एक शाम शिव के नाम”, “हमारे राम”, नए मंदिर बनाने, श्री खाटू श्याम, सालासर, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन, श्री हजूर साहिब जैसी मुफ्तखोरी धार्मिक यात्राएं करवाने या फिर किसी अन्य धार्मिक अनुष्ठानों/आडंबरों पर खर्च हुआ।

धर्म, किसी भी व्यक्ति की निजी आस्था का मामला है, स्टेट द्वारा एक या दूसरे धर्म को किसी भी किस्म का बढ़ावा देना, भारतीय संविधान का उल्लंघन ही नहीं, भाईचारों के बीच भेदभाव की दीवारें खड़ी करके, संप्रदायिकता को भी बढ़ावा देने का कारण बनता है।

एसएसपी पठानकोट को दी गई शिकायत।
एसएसपी पठानकोट को दी गई शिकायत।

शिव सेना हिंद ने शिकायत में ये लिखा

शिव सेना हिंद की ओर से एसएसपी पठानकोट को सौंपी गई शिकायत के अनुसार, कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर हिंदू धर्म, पवित्र तीर्थ स्थलों, भगवान शिव और भगवान श्री राम को लेकर आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणियां/पोस्ट शेयर की हैं।

शिकायतकर्ता रवि शर्मा ने कहा कि इन टिप्पणियों से सनातन धर्म और हिंदू आस्था में विश्वास रखने वाले लोगों की धार्मिक भावनाओं को भारी ठेस पहुंची है। इस तरह के बयानों से विभिन्न समुदायों के बीच धार्मिक तनाव, वैमनस्य और अशांति का माहौल पैदा होने की पूरी आशंका है।

शिव सेना हिंद की मुख्य मांगें

शिव सेना हिंद ने अपनी शिकायत के साथ आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य संलग्न करते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सौंपे गए साक्ष्यों और स्क्रीनशॉट के आधार पर मामले की तुरंत और निष्पक्ष जांच की जाए। यदि जांच में पाया जाता है कि टिप्पणियां कानून का उल्लंघन करती हैं, तो डॉ. धर्मवीर गांधी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने ये मांग भी की कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई सामग्री की प्रामाणिकता और मूल स्रोत का सत्यापन कराया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि मामले में की गई कार्रवाई से शिकायतकर्ता को समय रहते अवगत कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई