best news portal development company in india

पंजाब में 20 पुलिस अफसरों के तबादले:6 जिलों के SSP बदले, शिक्षा मंत्री की पत्नी भी ट्रांसफर

SHARE:

चंडीगढ़–  पंजाब सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। एक साथ 8 IPS और 12 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। सरकार ने 6 जिलों- मलेरकोटला, पठानकोट, पटियाला, मोहाली, बठिंडा और मानसा के SSP का तबादला किया है।

गुरप्रीत सिंह भुल्लर को नया आईजीपी बॉर्डर रेंज (अमृतसर) नियुक्त किया गया है। साथ ही शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की पत्नी ज्योति यादव को बठिंडा के SSP के पद से हटाकर कमांडर 82वीं वाहिनी PAP, चंडीगढ़ भेज दिया गया है।

इन 6 जिलों के SSP बदले

  • वरुण शर्मा (IPS 2014): इन्हें SSP, मोहाली नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले SSP, पटियाला के पद पर तैनात थे।
  • हरमनदीप सिंह हंस (IPS 2015): इन्हें SSP, पटियाला की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले मोहाली में तैनात थे।
  • सुहैल कासिम मीर (IPS 2017): इन्हें SSP, बठिंडा नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले AIG, पर्सोनेल-1, CPO पंजाब के पद पर तैनात थे।
  • वैभव चौधरी (IPS 2020): इन्हें SSP, मानसा नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले SP मुख्यालय, पटियाला के पद पर तैनात थे।
  • हरकमलप्रीत सिंह (PPS): इन्हें SSP मलेरकोटला नियुक्त किया गया है। वह गुरमीत सिंह (PPS) की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • मनप्रीत सिंह (PPS): इन्हें SSP पठानकोट नियुक्त किया गया है। वह दलजिंदर सिंह ढिल्लों (PPS) की जगह पद संभालेंगे।

8 IPS अफसरों के तबादले का आदेश पढ़ें…

12 PPS अफसरों के तबादले का आदेश पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई