best news portal development company in india

जालंधर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग: एक झुलसा, 30 वर्करों ने भागकर बचाई जान

SHARE:

जालंधर-  जालंधर के बस्ती पीरदार रोड स्थित मोदी मैट्रस फैक्ट्री में आग लग गई। घटना के वक्त करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। सुबह 9 बजे अचानक लोगों ने धुआं उठता देखा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके साथ ही कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।

फैक्ट्री के अंदर केमिकल होने के कारण आग काफी भड़क गई है, जिससे इसे बुझाने में दिक्कत हुई। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।

केशव नामक व्यक्ति ने बताया कि एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आग लोगों के घरों तक पहुंच गई। पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। किसी भी फैक्टरी के संचालक ने घटना स्थल का आकर जायजा नहीं लिया गया।

इस घटना के दौरान एक लैंटर भी गिर गया। व्यक्ति ने प्रशासन से फैक्ट्री को रिहायशी इलाके से बाहर निकालने की अपील की। केशव के अनुसार, 10 साल पहले भी एक फैक्टरी में आग लगने की घटना सामने आई थी।

फैक्ट्री में आग लगी…

मोदी मैट्रस फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते हुए  फायर ब्रिगेड कर्मी - Dainik Bhaskar

फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियां पहुंची

एडीएफओ मनिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें 9.15 बजे मोदी फार्म फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान फैक्टरी में शेड गिरने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि 95 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। अभी तक फायर ब्रिगेड की 8 से 10 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई है। वहीं एक व्यक्ति पैर फिसलने से गिर गया और घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई