best news portal development company in india

जालंधर में रिवॉल्वर लेकर रेस्टोरेंट पहुंचे युवक, बोले- CIA स्टाफ से हैं: बेसमेंट में मालिक को दिखाया हथियार

SHARE:

जेब में रखा रिवॉल्वर दिखाकर मालिक को धमकाता युवक।

जालंधर-  जालंधर में पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) स्टाफ के मुलाजिम बनकर 2 युवक एक रेस्टोरेंट में घुस गए। वह किचन के रास्ते घुसकर सीधे बेसमेंट तक पहुंच गए। उन्होंने अंदर घुसते ही मालिक को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया। वह किसी युवक के बारे में पूछ रहे थे।

जब मालिक ने इनकार किया कि इस नाम का युवक यहां काम नहीं करता तो वह बहस करने लगे। पुलिस का ID कार्ड मांगने पर भी वह धमकाते रहे। आखिर में युवक न मिलने पर वह वहां से लौट गए।

जेब में रखा रिवॉल्वर दिखाकर मालिक को धमकाता युवक। - Dainik Bhaskar
किचन के रास्ते रेस्टोरेंट में घुसते दोनों युवक।
किचन के रास्ते रेस्टोरेंट में घुसते दोनों युवक।

3 महीने पहले खरीदा रेस्टोरेंट, स्टाफ नया भर्ती

रेस्टोरेंट के मालिक अरुणदीप ने बताया कि उन्होंने 3 महीने पहले अर्बन एस्टेट के फेज टू में एक रेस्टोरेंट को टेकओवर किया है। पहले भी यहां रेस्टोरेंट ही चलता था, जिसे उसने खरीद लिया। रेस्टोरेंट का नाम पैड्रिनो है। रेस्टोरेंट लेने के बाद उन्होंने ज्यादाकर स्टाफ भी नया भर्ती किया है।

अरुणदीप ने बताया कि रविवार की रात करीब 9 बजे 2 युवक रेस्टोरेंट में आए। वह फ्रंट डोर के बजाय पीछे से किचन के रास्ते रेस्टोरेंट में घुसे। जब किचन के स्टाफ ने उनसे आने का कारण पूछा तो दोनों ने खुद को सीआईए स्टाफ का मुलाजिम बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों बिना पूछे सीधे बेसमेंट में पहुंच गए, जहां मालिक अरुणदीप बैठे हुए थे।

मालिक के पास हाथ में रिवॉल्वर लेकर पहुंचे

अरुणदीप ने कहा कि एक आरोपी हाथ में रिवॉल्वर लिए बेसमेंट में पहुंचा। वहां आकर उसने हाथ में पकड़ी रिवॉल्वर दिखाकर उनसे गुरविंदर नाम के युवक के बारे में पूछा। तब अरुणदीप ने उन्हें बताया कि उसने हाल ही में यह रेस्टोरेंट लिया है। गुरविंदर नाम का कोई व्यक्ति अब यहां काम नहीं करता। इस पर आरोपी उससे बहस करने लगे। जब मालिक ने आरोपियों से उनका पहचान पत्र (ID कार्ड) मांगा तो उन्होंने कोई पहचान पत्र नहीं दिखाया। वह उसे हथियार दिखाकर डराते रहे।

बेसमेंट में आकर मालिक से बात करते दोनों युवक।
बेसमेंट में आकर मालिक से बात करते दोनों युवक।

मालिक ने बहस की, आईकार्ड मांगा तो चले गए

इसके बाद मालिक ने भी उनसे बहस शुरू कर दी और कहा कि अगर पुलिस के मुलाजिम हो तो आईकार्ड दिखाओ। यहां क्यों आए और गुरविंदर को क्यों ढूंढ रहे, इसके बारे में बताओ। इस पर युवक समझ गए कि उनकी पोल खुल सकती है। इसलिए वह रेस्टोरेंट से चले गए। हालांकि ये पूरा मामला रेस्टोरेंट की सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसे निकलवाकर पुलिस को भेज दिया गया है।

मालिक बोले- 2 बार हमला हो चुका

रेस्टोरेंट मालिक अरुणदीप ने शहर में व्यापारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 3 महीने में अज्ञात लोगों द्वारा उन पर दो बार पहले भी हमला किया जा चुका है। पहले यहां रेस्टोरेंट चलाने वालों का क्या विवाद था, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मालिक के बयान दर्ज किए और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ACP बोले- तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

जालंधर के मॉडल टाउन के ACP मनमोहन सिंह ने कहा कि पैड्रिनो रेस्टोरेंट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7 के चीफ ऑफिसर तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घटना से जुड़ी CCTV फुटेज समेत दूसरी डिटेल्स को वेरिफाई किया। मामले की जांच की जा रही है और फैक्ट्स के आधार पर जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, उसे लागू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई