best news portal development company in india

जालंधर ED के सामने पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा : हाथ में दस्तावेजों की फाइल, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ

SHARE:

जालंधर–  पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग वर्मा बुधवार को जालंधर स्थित ईडी के दफ्तर में पेश हुए। इससे पहले उन्हें 2 बार बुलाया गया था, लेकिन दोनों बार जरूरी दस्तावेज जुटाने के चलते उन्होंने समय मांगा था। अनुराग वर्मा सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर ईडी दफ्तर पहुंचे। उनके हाथ में दस्तावेजों की फाइल थी।

अपनी गाड़ी से उतरने के बाद वह सीधे ईडी दफ्तर में दाखिल हो गए। अनुराग वर्मा को ईडी ने सनटेक सिटी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। मामला मोहाली के सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। ईडी इसमें कथित अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है।

अनुराग वर्मा अभी अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व विभाग) हैं। हालांकि, जिस समय की अनियमितताओं की जांच हो रही है, उस दौरान वह हाउसिंग और शहरी विकास विभाग के प्रमुख के तौर पर काम देख रहे थे। इससे पहले इसी मामले में IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ भी 2 बार पेश हो चुकी हैं।

पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग वर्मा। - Dainik Bhaskar

पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग वर्मा।

जालंधर स्थित ईडी दफ्तर।
जालंधर स्थित ईडी दफ्तर।

बिल्डरों के फायदे की हो रही जांच

सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड में फाइनेंशियल गड़बड़ियां सामने आई थीं। जब ये गड़बड़ियां हुईं, तब ये अधिकारी आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख थे। ईडी इन अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि निजी बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के लिए जमीन के उपयोग में बदलाव (CLU) और अवैध लेआउट के मामले में नियमों का उल्लंघन किया गया था या नहीं।

इसके अलावा, सनटेक सिटी मामले में आरोप है कि पंजाब रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट की धारा 90 के तहत की जाने वाली कार्रवाई को नजरअंदाज कर केवल धारा 85 के तहत कार्रवाई की गई, जिससे बिल्डर को राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई