best news portal development company in india

महिला को बंधक बनाकर घर खंगाला, 5 लाख कैश और 22 तोले सोना गायब; CCTV में दिखे आरोपी

SHARE:

जालंधर: जालंधर-पठानकोट रोड स्थित गांव राऊवाली में देर रात आधा दर्जन से ज्यादा लुटेरों ने घर में घुस महिला को बंधक बना लिया। महिला का दावा है कि लुटेरे अलमीरा तोड़कर 22 तोले सोने के गहने और 5 लाख रुपए कैश ले गए। लूट की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। इसमें दिखाई दे रहा है कि लुटेरे हाथ में लाठियां पकड़कर आए और दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। महिला को बंधक बनाने के बाद लुटेरों ने घर की तलाशी ली और अलमीरा के लॉक तोड़े। इसके बाद सामान को बिखेकर हर जगह पैसा और कीमती सामान देखा। वारदात के बाद लुटेरे महिला को छोड़ गए जिससे महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद पहुंची जालंधर पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों को तलाश शुरू की।

घर की दीवार फांदकर अंदर जाते लुटेरे। - Dainik Bhaskar
घर की दीवार फांदकर अंदर जाते लुटेरे।

पहली कोठी में मचा शोर तो दूसरे घर को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, इस मुख्य वारदात से करीब एक घंटे पहले लुटेरों ने पास की ही एक अन्य कोठी में घुसने की कोशिश की थी। हालांकि, वहां प्रवासियों द्वारा समय रहते शोर मचा देने के कारण लुटेरे नाकाम होकर भाग खड़े हुए। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना भी दी थी। इसके बावजूद पुलिस के पहुंचने से पहले ही बेखौफ लुटेरों ने पास के दूसरे मकान को अपना निशाना बना लिया।

CCTV में दीवार लांघते दिखे बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हाथों में लाठियां लिए लुटेरे घर में घुसने और दीवार फांदने की कोशिश कर रहे हैं। शोर मचने पर वे भागते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई