best news portal development company in india

जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन बना चर्चा का विषय: PM का पुतला फूंकने पहुंचे, अपनी ही पार्टी का झंडा जलाया

SHARE:

जालंधर-  जालंधर के कंपनी बाग चौक (श्रीराम चौक) में शनिवार को भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के रोष प्रदर्शन के दौरान उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते हुए पार्टी का अपना झंडा भी आग की चपेट में आ गया। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में कुछ कार्यकर्ता पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाते नजर आए।

कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार की नीतियों और यूपीआई (UPI) पर टैक्स बढ़ाने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसमें कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, पार्षद शैरी चड्ढा समेत कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे।

जालंधर में कांग्रेस ने पुतला जलाते समय अपना ही झंडा जलाया। - Dainik Bhaskar

जालंधर में कांग्रेस ने पुतला जलाते समय अपना ही झंडा जलाया।

पुतला संभालते समय झंडा भी आग की चपेट में

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन किया। इसी दौरान पुतले को संभालने की कोशिश में कांग्रेस का झंडा भी आग की लपटों में आ गया और जल गया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्थिति संभालने की कोशिश की।

केंद्र के खिलाफ आए, पंजाब सरकार के नारे लगे

प्रदर्शन का दूसरा पहलू भी चर्चा में रहा। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जुटे कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के दौरान पंजाब सरकार के विरोध में नारे सुनाई दिए। इससे प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बन गई।

कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी ने टैक्स को ‘मोदी टैक्स’ करार देते हुए इसे आम जनता, युवाओं, मध्यम वर्ग और व्यापारियों पर एक अप्रत्यक्ष बोझ बताया तथा सरकार से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन पर जनता को यूपीआई टैक्स का ‘गिफ्ट’ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के विरोधाभासी रवैये पर सवाल उठाते हुए याद दिलाया कि पहले खुद सरकार ने कैश में टैक्स हेराफेरी का हवाला देकर डिजिटल और यूपीआई ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की बात कही थी, और अब उसी पर टैक्स थोपा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई