best news portal development company in india

LPU हिंसा पर बिट्टू का बड़ा आरोप: बोले- पुलिस ने बरती जानबूझकर ढिलाई, उपद्रवियों को मिला मौका

SHARE:

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू।

लुधियाना– लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुए विवाद और हिंसा को लेकर भाजपा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने X पर कहा कि पंजाब में उनकी ड्रग फ्री पंजाब यात्रा को मिल रहे समर्थन से AAP बौखला गई है।

बिट्टू ने आरोप लगाया कि LPU में हुई घटना लोगों का ध्यान दिल्ली के नेताओं को सरकारी बंगले आवंटित किए जाने और गायत्री बिश्नोई विवाद से हटाने की कथित साजिश का हिस्सा थी। पुलिस ने जानबूझकर ढिलाई बरती, जिसके चलते उपद्रवियों को आगजनी और तोड़फोड़ करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर में रैली से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने X पर पोस्ट शेयर की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने X पर पोस्ट शेयर की।

भगवंत मान, केजरीवाल और सिसोदिया पर लगाए आरोप

बिट्टू के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने कथित तौर पर राजनीतिक हिसाब चुकता करने के लिए LPU में उपद्रवियों को भेजा। बिट्टू ने दावा किया कि अशोक मित्तल के AAP छोड़ने के बाद पार्टी ने विश्वविद्यालय को जबरन बंद कराने की कथित साजिश रची।

30 सितंबर को अमित शाह की जालंधर में रैली

बिट्टू ने X पर कहा कि 30 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर में बड़ी रैली प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी का आरोप है कि पंजाब सरकार भाजपा को मिल रहे जनसमर्थन से चिंतित है और जालंधर का माहौल खराब कर रैली में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है।

केंद्र सरकार पंजाब के हालात पर नजर रख रही बिट्टू ने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार पंजाब की मौजूदा स्थिति पर नजर रख रही है। पंजाब में सरकार बदलने में अब कुछ ही महीने बाकी हैं। इसके बाद मनमानी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बिट्टू ने अंत में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि पंजाब की जनता सब कुछ देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई