best news portal development company in india

होशियारपुर में बड़ा हादसा टला : 50 बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलटी; ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को निकाला

SHARE:

दसूहा– होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर गांव मुरादपुर के पास गुरुवार को एक निजी स्कूल बस पलट गई। बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि दो-तीन बच्चों को मामूली चोटें लगी हैं। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार ड्राइवर ने स्कूटी सवार को बचाने के लिए बस को सड़क किनारे मोड़ा, जिससे वह खेत में पलट गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन और पुलिस के अलावा गांव के लोगों ने बच्चों को बस से निकालने में मदद की।

होशियारपुर में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलटी। - Dainik Bhaskarहोशियारपुर में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलटी।

खेतों में पलटी हुई बस।
खेतों में पलटी हुई बस।

हादसे के बाद सहमे हुए थे बच्चे

हादसे के बाद बच्चे काफी सहमे हुए थे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और अभिभावकों को घटना की जानकारी दी। कई अभिभावक तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। मौके पर पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपने बच्चों को सुरक्षित देखा तो राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई