best news portal development company in india

जालंधर में पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट लुधियाना के नेताओं से मिले : गैंगस्टर हिंसा में मारे पीड़ितों के परिवारों से मिलेंगे; शाम को होशियारपुर की लीडरशिप से बैठक

SHARE:

जालंधर के होटल रमाडा में लुधियाना के नेताओं से मिलते पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट।

जालंधर- पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट 18 अक्टूबर को जालंधर और आसपास के इलाकों के दौरे हैं। वह सुबह 9 बजे जालंधर के होटल रामाडा में लुधियाना क्षेत्र के कांग्रेस नेतृत्व और सीनियर नेताओं के साथ उन्होंने बैठक कर विधानसभा चुनाव 2027 के लिए टिप्स दिए।

मीटिंग के बाद वह अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दिवंगत संदीप नंगल अंबिया के परिवार से मुलाकात करने के लिए शाहकोट रवाना हो गए हैं। यहां दोपहर करीब 2 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद नकोदर में वे 2023 में गैंगस्टरों का शिकार बने कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला और उनके गनमैन के पीड़ित परिवार से मिलेंगे।

दोपहर 2 बजे लंच के बाद सचिन पायलट साढ़े 3 बजे टांडा उड़मुड़ विधानसभा के मियाणी गांव में हार्डवेयर कारोबारी बलविंदर सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे। दौरे के अंत में शाम 6 बजे वे होशियारपुर में स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे।

अपने इस दौरे के जरिए पंजाब प्रभारी एक तरफ जहां पीड़ित परिवारों से मिलकर राज्य की कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठा रहे हैं, वहीं बैठकों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार भी बना रहे हैं।

5 दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं पायलट

सचिन पायलट 20 अक्टूबर तक 5 दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। इस दौरान वह गैंगस्टर हिंसा और बिगड़ी कानून-व्यवस्था के कारण अपनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं। दौरे के दौरान वह पंजाब के विभिन्न जिलों में जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सचिन पायलट मोगा, बठिंडा, मानसा, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और अमृतसर का दौरा करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाने की तैयारी

पायलट का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पंजाब में गैंगस्टर गतिविधियों और कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। कांग्रेस की ओर से इस दौरे के जरिए प्रभावित परिवारों से संवाद करने और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाने की तैयारी है। हालांकि, दौरे के दौरान होने वाली बैठकों और कार्यक्रमों का विस्तृत ब्योरा अभी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई