best news portal development company in india

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अमृतसर कनेक्शन: 2 लड़कियों ने मुंबई पहुंचाई पिस्टल और 20 कारतूस, लॉरेंस गैंग से जुड़े मॉड्यूल की जांच

SHARE:

अमृतस​र- मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई का तार अमृतसर से जुड़ा है। जांच के मुताबिक, अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस लेकर दो लड़कियां ट्रेन से मुंबई पहुंची थीं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब अमृतसर से हथियार हासिल करने से लेकर मुंबई में फायरिंग और आरोपियों को बाहर निकालने की कोशिश तक की कड़ी जोड़ रही है।

जांच में सामने आया कि हरियाणा के सोनीपत निवासी कुनाल ने अनिल पंडित के कहने पर अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस हासिल किए। इसके बाद हथियार मुंबई पहुंचाने की जिम्मेदारी राधा को दी गई। पुलिस के मुताबिक, हथियारों की सप्लाई करने वाला मॉड्यूल लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था।

टाइगर पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को कोटा सीएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने लाया गया था।
टाइगर पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को कोटा सीएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने लाया गया था।

जानिए पुलिस ने और क्या खुलासे किए…

15 अक्टूबर: दोनों लड़कियों को दिल्ली स्टेशन छोड़ा

15 अक्टूबर को कुनाल ने राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन छोड़ा। दोनों ट्रेन से मुंबई रवाना हुईं। पिस्तौल राधा के बैग में छिपाई गई थी। इस तरह हथियार सड़क के बजाय रेलमार्ग से मुंबई पहुंचाए गए।

17 अक्टूबर: दादर स्टेशन पहुंचीं, होटल में ठहरीं

17 अक्टूबर को राधा और बबीता मुंबई के दादर स्टेशन पहुंचीं। इसके बाद दोनों एक होटल में ठहरीं। इसी दिन एक नाबालिग लड़का होटल के पास पहुंचा और राधा से बैग लेने आया। जांच में पुलिस इस मुलाकात और हथियार आगे पहुंचाने की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

18 अक्टूबर: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग

18 अक्टूबर को ऋतिक, रेहान और फूल सिंह ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की। घटना के बाद हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क के जरिए आरोपियों को मुंबई से बाहर निकालने की कोशिश की गई। पुलिस जांच में अब फायरिंग करने वालों और हथियार पहुंचाने वाले नेटवर्क के बीच की कड़ी खंगाली जा रही है।

20 अक्टूबर: दिल्ली और सोनीपत से चार गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 20 अक्टूबर को राधा और बबीता को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वहीं, कुनाल और सुमित को हरियाणा के सोनीपत से पकड़ा गया। फायरिंग के आरोपी ऋतिक, रेहान और फूल सिंह को राजस्थान के कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था।

हथियार सप्लाई से फायरिंग तक की कड़ी की जांच जारी

पुलिस अमृतसर से पिस्तौल और कारतूस हासिल करने, उन्हें मुंबई पहुंचाने, फायरिंग में इस्तेमाल करने और आरोपियों को बाहर निकालने की कोशिश से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। इसमें अनिल पंडित की भूमिका और हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई