best news portal development company in india

परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर बड़ा हमला : एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का गंभीर आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

SHARE:

परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर बड़ा हमला : एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का गंभीर आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र
लुधियाना– लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बुधवार रात घर से स्कॉर्पियो में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। राहुल को 2 गोलियां मारी गईं। एक उसकी छाती और दूसरी पीठ पर लगी। परिवार को उसके दोस्तों ने ही फोन कर कहा कि राहुल को गोली लगी है और उसे DMC में भर्ती कराया गया है, जाकर देख लो।

हालांकि जब तक परिवार वहां पहुंचा तो राहुल दम तोड़ चुका था। मृतक राहुल की 3 साल पहले ही शादी हुई थी। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को राहुल की स्कॉर्पियो मिल गई है, जिसमें वह घर से निकला था। उसकी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद हुआ

परिजनों के मुताबिक राहुल शर्मा अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी घर से निकला था। वह देर रात किसी बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर निकला था। इसी दौरान कोई विवाद हुआ और इसके बाद उस पर फायरिंग कर दी गई। परिवार के मुताबिक उन्हें पता चला कि फुल्लांवाल चौक से जे ब्लॉक मॉल को जाती रोड पर यह वारदात हुई।

आधी रात को पता चला, परिवार पहुंचा तो मौत हो चुकी थी

परिजनों के मुताबिक रात करीब साढ़े 12 बजे उन्हें वारदात का पता चला। राहुल के दोस्तों ने ही उसके साले को फोन कर बताया कि राहुल DMC में भर्ती है, उसे गोली लगी है। परिवार वाले अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि राहुल की 11.55 बजे ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिवार के मुताबिक राहुल की शादी 3 साल पहले ही हुई थी। उसके घर में पत्नी, माता-पिता और एक शादीशुदा बहन है।

हत्या को लेकर ACP की अहम बातें…

  • सुबह सूचना मिली, परिवार ने शिकायत नहीं दी: इस मामले में ACP (साउथ) अंग्रेज सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह इस घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत ही पुलिस की टीमों ने जांच शुरू कर दी थी। हालांकि अभी तक मृतक युवक के परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
  • बर्थडे पार्टी में झगड़े का शक, चौक पर गोली मारी: ACP ने कहा- प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि फुल्लांवाल चौक पर एक गाड़ी में युवक की गोली लगने से मौत हुई है। शुरुआती जांच के आधार पर पता चला है कि युवक किसी बर्थडे पार्टी में गया था, जहां उसका किसी के साथ विवाद (लड़ाई) हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते उसे गोली मारी गई है।
  • जांच में संदिग्धों के नाम मिले: एसीपी ने आगे बताया हम मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनसे जल्द ही पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल संबंधित एसएचओ को मामले में तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

बिना तेल-तड़के के छोले बनाकर बेचता परिवार

लुधियाना के फाउंटेन चौक के पास सिमेट्री रोड पर पंडित जी के छोले-कुलचे शहर के सबसे पुराने और मशहूर स्ट्रीट फूड काउंटर्स में से एक है। इसकी शुरुआत परिवार के बुज़ुर्ग खुशी राम शर्मा ने की थी। इसके बाद पंडित कुलदीप शर्मा और उनकी अगली पीढ़ी इस काम को संभाल रहे हैं।

इस परिवार ने हिमाचल और पंजाब के जायके को मिलाकर छोले बनाते हैं। ये दुकान 1950 के बाद से यहां पर लग रही है। ये परिवार बिना तेल के छोले बनाते हैं। इनके छोलों में तड़का भी नहीं लगता। इनमें प्याज-लहसुन भी नहीं डाला जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई