best news portal development company in india

इकलौते बेटे की हत्या से पसरा मातम: चंडीगढ़ में सुपारी किलर ने ऑटो का पीछा कर मारी गोली, शूटर के साथ खुद भी शामिल था आरोपी छात्र

SHARE:

चंडीगढ़– चंडीगढ़ में सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के स्टूडेंट रहे नैतिक (17) की हत्या में पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नैतिक की हत्या सुपारी देकर कराई गई है। कत्ल कराने वाला बंबीहा गैंग का गैंगस्टर लक्की पटियाल है। पुलिस के मुताबिक जिस स्टूडेंट के साथ रंजिश थी, वह सिर्फ शूटर के साथ नैतिक की पहचान करने आया था।

उसने शूटर से नैतिक का कत्ल कराया और फिर दोनों फरार हो गए। पुलिस ने नाबालिग स्टूडेंट को हिरासत में ले लिया है। पहले सामने आया था कि 17 साल के आरोपी स्टूडेंट ने बाइक से नैतिक के ऑटो का पीछा किया। फिर नैतिक पर फायरिंग कर दी गई। एक गोली ऑटो चालक के कंधे में लगी, जबकि दूसरी नैतिक की छाती में जा लगी।

अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात के पीछे सेक्टर-34 में हुई मारपीट और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की रंजिश सामने आई है। यह भी सामने आया है कि कत्ल करते वक्त भी नैतिक की वीडियो बनाई गई है। गैंगस्टर लक्की पटियाल का नाम इससे पहले प्रॉपर्टी डीलर चिन्नी कुब्बाहेड़ी के मर्डर में भी सामने आ चुका है।

ऑटो पर लगी गोली के निशाना। इनसेट में मृतक छात्र की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarऑटो पर लगी गोली के निशाना। इनसेट में मृतक छात्र की फाइल फोटो।

फायरिंग के बाद पुलिस घटनास्थल की जांच करती हुई।
फायरिंग के बाद पुलिस घटनास्थल की जांच करती हुई।

क्या है पूरा मामला…

स्कूल में पढ़ते समय शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, नैतिक सेक्टर-32 स्थित एसडी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। पहले वह सेंट जोसफ स्कूल में पढ़ता था, जहां उसकी आरोपी से रंजिश हो गई थी। दोनों के बीच अक्सर गाली-गलौज होती थी और एक-दूसरे के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते थे। विवाद बढ़ने पर नैतिक के परिजनों ने उसका स्कूल बदलवा दिया था। एक क्लासमेट छात्रा को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

सेक्टर-34 में मारपीट, वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीरवार शाम सेक्टर-34 में नैतिक और उसका दोस्त आरोपी के आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दोनों ने सौरव की पिटाई की और उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सौरव ने अपने दोस्तों को बुलाया और नैतिक का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इसके करीब एक घंटे बाद सेक्टर-22 में फायरिंग की वारदात हुई।

ऑटो पर तीन गोलियां चलाईं

नैतिक अपने दोस्त के साथ ऑटो में बैठकर सेक्टर-34 से घर लौट रहा था। जब ऑटो सेक्टर-22 स्थित सनातन धर्म मंदिर के सामने पहुंचा, तो बाइक सवार आरोपी ने उसका पीछा करते हुए फायरिंग कर दी। आरोप है कि ऑटो पर तीन गोलियां चलाई गईं। एक गोली चालक सिकंदर पासवान के कंधे को चीरते हुए आगे के शीशे से निकल गई, जबकि दूसरी गोली नैतिक की छाती में लगी। उसका दोस्त हमले में बाल-बाल बच गया

गोली लगने के बाद मंदिर की ओर भागा नैतिक

गोली लगने के बाद नैतिक ऑटो से उतरकर मंदिर के गेट की ओर भागा और पास की फूल की दुकान तक पहुंच गया। दुकानदार ने उसे पानी पिलाया और टैक्सी से अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गंभीर हालत में उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। नैतिक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता रामदरबार फेज-2 में लकड़ी का काम करते हैं।

अस्पताल में भर्ती ऑटो चालक का इलाज चल रहा है।
अस्पताल में भर्ती ऑटो चालक का इलाज चल रहा है।

ऑटो चालक ने बताया, नैतिक ने कहा था- गाड़ी तेज भगाओ

घायल ऑटो चालक सिकंदर पासवान के मुताबिक, दोनों लड़के सेक्टर-34 से उसके ऑटो में बैठे थे। घर के पास पहुंचने पर नैतिक ने बाहर बाइक सवार युवकों को देखकर घबराते हुए ऑटो तेजी से चलाने को कहा। इसी दौरान पीछे से गोलियां चलने लगीं। एक गोली सिकंदर के कंधे में लगी और ऑटो का आगे का शीशा टूट गया। इसके बाद नैतिक ऑटो से उतरकर मंदिर की ओर भागा।

सड़क पर खून के निशान, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

वारदात के बाद मंदिर के गेट से फूल की दुकान तक सड़क और फर्श पर खून के निशान दिखाई दिए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के खून के निशानों के ऊपर से गुजरने के कारण फोरेंसिक साक्ष्य प्रभावित होने की आशंका जताई गई। बाद में पुलिस ने रस्सी लगाकर इलाके को घेरा और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

डैशकैम फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस स्टेशन-17 के एसएसओ सुदेश कुमार ने बताया कि पुराने विवाद के चलते हत्या की गई है। आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन सेल ने एक कार के डैशकैम फुटेज और चश्मदीदों की मदद से उसे पकड़ा। पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और उसके पास से .32 बोर की पिस्टल बरामद की है।

घायल ऑटो चालक सिकंदर पासवान का जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है, जबकि नैतिक का शव अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस पुरानी रंजिश, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फायरिंग में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई