best news portal development company in india

CM मान के OSD घुम्मन से CBI की तीसरी बार पूछताछ : चंडीगढ़ दफ्तर पहुंचे ओंकार सिंह, बोले- मैंने सभी सवालों के दिए जवाब

SHARE:

चंडीगढ़– पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे। मामला मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार का है। पूछताछ के दौरान सीबीआई ने उनसे पुराने और नए सवाल पूछे।

घुम्मन के मुताबिक उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए और वह निष्पक्ष जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले घुम्मन से एक बार करीब 6 घंटे तक पूछताछ की गई थी। उस दौरान उन्होंने बताया था कि सीबीआई ने उनसे लगभग 40 सवाल पूछे थे, जबकि हालिया पूछताछ के बाद उन्होंने सवालों की संख्या 50 बताई।

उन्होंने जांच की प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए कहा था कि उन्हें किसी बात का डर नहीं है। उन्होंने अपने साथियों को भी घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही थी और उम्मीद जताई थी कि उन्हें जल्द क्लीन चिट मिल जाएगी।

करीबियों से भी हो चुकी पूछताछ

मामले में घुम्मन के करीबी माने जाने वाले नितिन गोहल और बीर दविंदर सिंह से भी सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। दोनों से करीब 10 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए थे। पूछताछ के बाद बीर दविंदर सिंह ने कहा था कि उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के संबंध में जवाब दे दिए हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने की उम्मीद जताई थी।

5 अक्टूबर को दर्ज हुई थी एफआईआर

हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 5 अक्टूबर को भ्रष्टाचार के आरोपों में एफआईआर दर्ज की थी। इसमें राजबीर सिंह घुम्मन, नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर दविंदर सिंह, आरएस नागरा और अज्ञात सरकारी व निजी अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है।

सीबीआई इस मामले में पंजाब सरकार के 15 से अधिक विभागों की फाइलों और 22 से ज्यादा अधिकारियों के तबादलों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। ईडी ने भी 13 अक्टूबर को जालंधर में मामला दर्ज किया था।

गिरफ्तारी पर लगी है अंतरिम रोक

एफआईआर दर्ज होने के बाद सीबीआई ने घुम्मन को पेश होने के लिए समन जारी किए थे। 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाते हुए उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। इसके बाद से घुम्मन जांच में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई