best news portal development company in india

जालंधर में पटाखा मार्केट के लिए 410 व्यापारियों में कड़ा मुकाबला, ड्रा में 20 को मिला लाइसेंस

SHARE:

जालंधर– जालंधर के पठानकोट रोड स्थित गांव राओवाली में पटाखा मार्केट लगेगी। सोमवार को प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस भवन में लकी ड्रा निकाला गया। इसमें कुल 410 आवेदकों में से 20 कारोबारियों को पटाखों की अस्थायी दुकानों के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसके अलावा 2 अतिरिक्त ड्रा भी निकाले गए हैं, ताकि किसी व्यापारी का लाइसेंस रद्द होने पर उन्हें मौका दिया जा सके।

त्योहारी सीजन में पटाखा बाजार सजाने के लिए शहर भर के कारोबारियों में भारी उत्साह देखा गया। अस्थायी दुकानें लगाने के लिए कुल 410 व्यापारियों ने आवेदन जमा कराए थे। एडीसी अमनिंदर कौर की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ ड्रा की प्रक्रिया पूरी की गई। 20 कारोबारियों के नाम की घोषणा के बाद प्रशासन ने तुरंत उनके लाइसेंस जारी कर दिए।

जालंधर में पटाखा मार्केट के प्रधान विकास भंडारी ने  - Dainik Bhaskarजालंधर में पटाखा मार्केट के प्रधान विकास भंडारी ने

सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य

प्रशासन ने पटाखा व्यापारियों को सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं। हादसों से बचाव के लिए हर दुकान के बाहर रेत से भरी बाल्टियां, पानी की टंकियां और अग्निशमन यंत्र रखना जरूरी किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोर्ट में मामला जाने से खराब हुए 6 दिन

दूसरी ओर, पटाखा मार्केट के प्रधान विकास भंडारी ने बताया कि तैयारियों में थोड़ी देरी हुई है। गांव के सरपंच द्वारा अदालत में याचिका दायर किए जाने की वजह से करीब 6 दिन का समय खराब हो गया था।

पटाखा एसोसिएशन ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर बार बाजार लगाने के लिए सही जगह ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछली बार जगह कम होने से पार्किंग की भारी किल्लत हुई थी। व्यापारियों ने नुकसान की भरपाई न हो पाने की चिंता भी जताई। इस बार बेहतर व्यवस्था के लिए 13 एकड़ की बड़ी जगह पर पटाखा मार्केट सजाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई