best news portal development company in india

‘पाकिस्तान से सिर्फ PoK खाली करने पर बात होगी, तीसरे देश का दखल मंजूर नहीं’, भारत की कड़ी चेतावनी

SHARE:

विदेश मंत्रालय के...
Image Source : PTI
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

भारत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान से सिर्फ PoK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) खाली करने पर बात होगी। भारत-पाकिस्तान के बीच तीसरे देश का दखल मंजूर नहीं होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ कहा कि आतंक के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है। ट्रेड और टॉक साथ नहीं हो सकते, खून और पानी साथ नहीं बहेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि सिंधु जल समझौता अभी सस्पेंड रहेगा।

रणधीर जायसवाल ने कहा कि अपनी पिछली ब्रीफिंग में मैंने इस मुद्दे पर बात की थी। मेरे पास और कुछ कहने को नहीं है। उन्होंने कहा, ”आप हमारी स्थिति से भली-भांति परिचित हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच कोई भी बातचीत द्विपक्षीय होनी चाहिए। साथ ही मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। आतंकवाद के मामले में, हम उन कुख्यात आतंकवादियों को भारत को सौंपने पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं जिनकी लिस्ट कुछ साल पहले पाकिस्तान को दी गई थी।”

 

 

Latest India News

Source link

aarti
Author: aarti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *