best news portal development company in india

महाराष्ट्र कांग्रेस के सीनियर नेता विजय वडेट्टीवार 15 हजार रुपये के ड्रोन वाले बयान से पलटे, जानिए अब क्या कहा

SHARE:

कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार
Image Source : INDIA TV
कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार

नागपुरः महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए विवादित बयान से पलट गए हैं और सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ दिया है। विजय वडेट्टीवार ने कल कहा था कि 15 हजार रुपये की ड्रोन के लिए हमने 15 लाख की मिसाइल दागी। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। चौतरफा घिरने के बाद विजय वडेट्टीवार ने अपने बयान पर सफाई देते हुए गुरुवार को कहा कि मैंने जो कहा वो रक्षा विशेषज्ञ की बात बताया था। उसको लेकर मैंने कहा था। ये मेरा  वक्तव्य नहीं था।

उन्होंने मीडिया वालों से कहा कि आप लोग आधी बात बताते हैं। पूरी बात बताया करो। सरकार से हम सवाल नहीं कर सकते क्या। सरकार से सवाल करना देशद्रोह होता है क्या। 

सरकार से सवाल पूछना कुछ भी गलत नहींः वडेट्टीवार 

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व राज्य मंत्री ने जानना चाहा कि क्या सरकार से संघर्ष में हुए नुकसान के बारे में पूछना गलत है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान के खिलाफ ‘चुटपुट’ युद्ध बताए जाने के सवाल पर वडेट्टीवार ने कहा कि संघर्ष में देश को हुए नुकसान और सैनिकों की मौत के बारे में सरकार से सवाल पूछना गलत नहीं है। 

वडेट्टीवार ने क्या कहा था? 

महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने बुधवार को कहा था कि भारतीय सेना को हुए नुकसान पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने उन रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने 5,000 से 15,000 रुपये की लागत वाले सस्ते, चीनी निर्मित ड्रोन इस्तेमाल किए। उन्होंने कहा कि भारत ने प्रत्येक को गिराने के लिए 15 लाख रुपये की मिसाइलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने इसे चीनी रणनीति का हिस्सा बताया और स्पष्ट किया कि ये केवल घूम-फिर कर चर्चाएं हैं और उन्हें पूरी सच्चाई नहीं पता।

देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता पर साधा था निशाना

विजय वडेट्टीवार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिन लोगों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना नहीं है, वे “मूर्ख” हैं। ऐसे लोगों क्या जवाब दिया जाए। मूर्खों को क्या कहा जा सकता है? कांग्रेस के नेताओं को चीजों के बीच अंतर नहीं दिखता है। उनके लिए, खेतों में किसानों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन और लड़ाकू ड्रोन के बीच कोई अंतर नहीं है। तो ऐसे लोगों को क्या जवाब दिया जाना चाहिए?  

 

Source link

aarti
Author: aarti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *