best news portal development company in india

बड़ी खबर : फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के हाल ही में खुले कैफे पर की गई फायरिंग

SHARE:

फेमस कॉमेडियन और फिल्म एक्टर कपिल शर्मा के हाल ही में खुले कैफे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कनाडा में कपिल के Kap’s कैफे पर फायरिंग की गई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे (Kap’s Cafe) पर फायरिंग की गई है. हैरानी की बात ये है कि कपिल का ये कैफे अभी हाल ही में खुला था. फायरिंग की इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में एक शख्स रात को कैफे की खिड़कियों पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है. शख्स कार में है और वहीं से ये वीडियो भी बनाया जा रहा है.

कपिल का ये कैफे कनाडा के सरे इलाके में है. कुछ ही दिनों पहले इस कैफे की बड़े स्तर पर ओपनिंग की गई थी. कपिल के इस कैफे पर लोगों की भारी भीड़ भी देखी जा रही थी. कपिल ने खुद कुछ रोज़ पहले अपने इस इंटरनेशल कैफे का वीडियो शेयर किया था. फायरिंग का ये वीडियो रात का है, जहां एक कार सवार कैफे के शीशों पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

किसने ली कपिल के कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी?

खबरों की मानें तो घटना की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल गैंग ने ली है. मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन से जुड़े आतंकी हरजीत सिंह उर्फ लाडी का नाम सामने आ रहा है. लाडी एक कुख्यात आतंकी है, जिसका पहले भी कई वारदातों में नाम सामने आता रहा है. लाडी NIA की मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में भी शामिल है.

कब खुला था कपिल शर्मा का ये कैफे?

कपिल के इस कैफे को खुले हुए अभी मात्र 6 दिन हुआ है. कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कैफे की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. कपिल शर्मा इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं. ऐसे में फायरिंग जैसी सनसनीखेज वारदात ने इलाके में सभी को हिलाकर रख दिया है. जानकारी के मुताबिक, घटना को चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. हालांकि कपिल का कैफे जिस इमारत में है, उसका मालिक कोई और है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *