best news portal development company in india

पंजाब के युवक की कनाडा में मौत : 11 महीने पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया जतिन, नदी में बहा, एक हफ्ते बाद मिली लाश

SHARE:

मानसा । पंजाब के युवक की कनाडा में मौत हो गई। युवक कनाडा में नदी में डूब गया। करीब 11 महीने पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया मानसा का युवक जतिन गर्ग की वालीबाल खेलते समय गहरी नदी में डूबने से मौत हो गई। जतिन वालीबाल खेलते समय गेंद उठाते समय इस हादसे का शिकार हुआ। कई दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार स्थानीय पुलिस ने एक सप्ताह बाद जतिन को खोज निकाला। उसका शव घटनास्थल से लगभग 4 किलोमीटर दूर नदी में मिला है। उसका शव भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जब यह दुखद खबर जतिन के माता-पिता तक पहुंची तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस घटना से शहर का माहौल गमगीन है और परिवार शोक में डूबा है।  जतिन गर्ग कनाडा जाने से पहले गुड़गांव में इंजीनियर की नौकरी करता था। लेकिन बाद में वह पढ़ाई करने के लिए कनाडा चला गया। मृतक जतिन गर्ग के चाचा भूषण मत्ती, बलजीत शर्मा और प्रवीण टोनी शर्मा ने बताया कि जतिन गर्ग इंजीनियर था और 11 महीने पहले स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दौरान जतिन गर्ग अपने दोस्तों के साथ वहां ओवरलैंडर पार्क में वालीबॉल खेल रहा था और अचानक बॉल नदी के किनारे पानी में गिर गई। जतिन ने गेंद उठाने की कोशिश की और वह नदी में बह गया। 

एक अंग्रेज और उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह अंग्रेज के हाथों से छूट गया और पानी में बह गया और उसका कुछ पता नहीं चला। लगभग एक हफ्ते बाद जतिन का शव लगभग 4 किलोमीटर दूर मैकआर्बर आइलैंड पार्क के पास नदी में मिला।  मानसा में जन्मे जतिन गर्ग केपटाउन के थाम्पसन रिवर्स यूनिवर्सिटी में चेन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे थे जतिन गर्ग मानसा के पिता धर्मपाल मत्ती हैं, जो 2004 से चंडीगढ़ में रह रहे थे। जतिन गर्ग का अंतिम संस्कार मानसा में ही किया जाएगा। शहर के समाजसेवी, संगठनों आदि ने जतिन गर्ग के निधन पर मत्ती परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई