best news portal development company in india

18 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

SHARE:

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। कैनाल एरिया थाना पुलिस ने एक 18 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट को 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

किसान चौक के पास नाकाबंदी

थाना कैनाल प्रभारी हरजीवन सिंह ने रिंग रोड पर किसान चौक के पास नाकाबंदी के दौरान बीड़ तालाब बस्ती की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल के साइड बैग से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

अमीर बनने के लालच में तस्करी शुरू

आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी के रूप में हुई है। वह बीड़ तालाब बस्ती का रहने वाला है और BA का स्टूडेंट है। पूछताछ में उसने बताया कि यह हेरोइन पाकिस्तान से फाजिल्का के रास्ते मंगवाई गई थी। गुरप्रीत ने स्वीकार किया कि वह जल्द अमीर बनने के लिए नशा तस्करी में शामिल हुआ था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे ड्रग्स कहां से मिले और वह किसे सप्लाई करता था। गुरप्रीत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई