जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले में लद्देवाली के पास एक एटीएम काट लाखों रुपए का कैश चोरी कर ली गई। आरोपी वेल्डिंग सेट साथ लेकर आए थे। जिसके बाद उन्होंने एटीएम काटा और कैसे लेकर फरार हो गए। मौके पर कुछ औजार और अन्य सामान पड़ा हुआ था। आरोपी ने आते ही सबसे पहले एटीएम के अंदर लगे सभी सीसीटीवी पर काली स्प्रे मार दी थी। जिससे उनका पता न चल सके। घटना की जांच के लिए थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एटीएम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का था। पुलिस ने मामले में बैंक के अधिकारियों को बुला लिया है।

सुबह कर्मचारी ने देखा कटा हुआ एटीएम
मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शनिवार को सुबह जब एटीएम का शटर खोलने वाला कर्मचारी मौके पर पहुंचा, तो उसने देखा कि एटीएम कटा हुआ था और सारा कैश गायब था। जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और जिसके बाद जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
सिक्योरिटी गार्ड नहीं था तैनात
मौके पर बैंक की ओर से सुपरवाइजर अभिषेक को भी मौके पर भेजा गया था। सुपरवाइजर अभिषेक ने कहा- कैश के बारे में फिलहाल जानकारी बैंक के अधिकारी ही बता पाएंगे। घटना के वक्त एटीएम के अंदर कोई भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। ये भी एक एटीएम लूटने का कारण हो सकता है।

एटीएम के दोनों तरफ लगे है सीसीटीवी
एटीएम के पास ही अपना क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर रमिंदर ने कहा कि पिछले करीब तीन साल से यहां पर कोई गार्ड नहीं तैनात किया गया है। हालांकि पुलिस की गश्त अक्सर होती रहती है, मगर फिर भी ऐसी घटना का हो जाना, सुरक्षा पर सवालिया निशान है। रमिंदर के अनुसार ये घटना देर रात करीब 1 से सवा 1 बजे के बीच के है। सीसीटीवी एटीएम के अंदर और बाहर दोनों तरफ लगा हुआ है।
कार में सवार होकर आए थे आरोपी
डॉक्टर रमिंदर ने आगे कहा कि क्लिनिक में लगे सीसीटीवी के अनुसार आरोपी कार में सवार होकर आए थे। सीसीटीवी पुलिस ने कब्जे में के लिया है। कार के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। कार पहले थोड़ा आगे गई और फिर वापस मुड़कर आई।
एटीएम की देखरेख कर्मचारी के हाथ में थी
मौके पर जांच के लिए पहुंचे थाना रामामंडी के एएसआई ने कहा कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे सूचना दी गई थी कि उक्त जगह पर कुछ लुटेरे एटीएम काट कर ले गए हैं। पुलिस ने मौके पर पुनीत नाम के व्यक्ति के बयान दर्ज किए। पुनीत ने पुलिस को बताया कि वह एटीएम वाली दुकान को खोलता है और बंद भी वही करता है। इसकी देखरेख भी उसी के हाथ में हैं।
एटीएम के कैश का किया जा रहा आकलन
शुक्रवार को साढ़े 9 बजे पुनीत एटीएम के शटर को लॉक कर वहां से चला गया था। सुबह जब साढ़े 6 बजे पुनीत शटर खोलने के लिए आया तो लॉक उखड़े हुए थे और शटर को हलका नुकसान पहुंचा हुआ था। शटर उठाकर देखा था, तो अंदर एटीएम को किसी चीज से काटा हुआ था और कैश गायब था। फिलहाल बैंक अधिकारियों से क्लियर करके कैश का पता चल जाएगा कि उक्त एटीएम में कितना कैश था।








