best news portal development company in india

वकील पर फायरिंग: कोर्ट जाते समय अज्ञात युवकों ने चलाई गोलियां, दो गोली लगने से गंभीर जख्मी

SHARE:

अमृतसर। अमृतसर में घर से कोर्ट जा रहे वकील को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। जख्मी हालत में वकील को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वकील का नाम लखविंदर सिंह है और वह कस्बा जंडियाला गुरु का रहने वाला है।

जानकारी मुताबिक, वकील लखविंदर सिंह सोमवार सुबह करीब नाै बजे अपने घर से निकले। वह अपनी कार पर सवार होकर अमृतसर कोर्ट जा रहे थे। जीटी रोड पर पहले से ही घात लगाए बैठे बाइक पर सवार तीन युवकों ने वकील की गाड़ी को घेर लिया और गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान दो गोलियां वकील लखविंदर सिंह को लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोलियां चलने पर तुरंत आसपास एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचित किया और वकील को अस्पताल पहुंचाया गया।
एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी चेक किया जा रहे हैं और टीम गठित कर आरोपियों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ वकील पर गोलियां चलाई जाने को लेकर बार एसोसिशन की ओर से भी कड़ा विरोध जहर किया गया है। बार एसोसिशन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द आरोपियों को ना पकड़ा गया तो वह प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई