best news portal development company in india

गुरदासपुर पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़: बाइक पर जा रहे गैंगस्टर ने रोकने पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में टांग में लगी गोली

SHARE:

गुरदासपुर।  गुरदासपुर पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में गैंगस्टर की टांग पर गोली लगी। घायल को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया है। मुठभेड़ गुरदासपुर के बब्बरी बाईपास और नबीपुर के बीच गंदे नाले के रास्ते पर हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरदासपुर निवासी राहुल के रुप में हुई है।

एनकाउंटर के बाद क्राइम सीन पर जांच करती हुई पुलिस। - Dainik Bhaskar

एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। पुलिस ने तुरंत उसका पीछा करना शुरू किया और दूसरी टीम ने घेराबंदी कर दी। युवक भागता हुआ बबरी बाईपास और नवीपुर के बीच गंदे नाले के रास्ते पर पहुंचा।

गैंगस्टर ने अचानक पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। वारदात में उक्त गैंगस्टर के पैर पर गोली लग गई। आरोपी को सुरक्षा के बीच इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल आरोपी के ठीक होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी ताकि उसके अन्य साथियों को भी पकड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *