best news portal development company in india

स्कूली बच्चों से भरी बस खेत में पलटी:खराब मौसम के कारण हुआ हादसा

SHARE:

गुरदासपुर । गुरदासपुर के दीनानगर बाईपास के पास एक गांव में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल की एक बस पलट गई। इस बस में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जा रहे थे। हालांकि हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित बच गए।

जैसे ही यह खबर बच्चों के माता-पिता तक पहुंची, वे घबरा गए और तुरंत मौके पर पहुंचकर अपने बच्चों को देखने लगे। गांव के लोगों ने तुरंत दौड़कर बच्चों को बस से बाहर निकाला और उनकी मदद की।

हादसे की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई और काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रिंसिपल मौके पर पहुंची

उधर, जैसे ही घटना की सूचना स्कूल की प्रिंसिपल को मिली, वह भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना और मीडिया से बात करते हुए बताया कि बस के पलटने की वजह खराब मौसम और संकरे रास्ते के कारण हुई।

उन्होंने दावा किया कि स्कूल के सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है। गौरतलब है कि यह हादसा सुबह स्कूल टाइम पर हुआ और समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई