best news portal development company in india

दुखद घटना : अमृतसर में अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदा मरीज ; मौके पर मौत

SHARE:

अमृतसर। अमृतसर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के गुरु नानक देव अस्पताल में 45 वर्षीय मरीज बलजिंदर सिंह ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वेरका का रहने वाला बलजिंदर एक फैक्ट्री में काम करता था।

कुछ दिन पहले एक दुर्घटना में बलजिंदर के सिर और हाथ में चोटें आई थीं। इसके बाद से वह गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज करा रहा था। डॉक्टरों ने उसे पहले छुट्टी दे दी थी। आज (गुरुवार को) उसका ऑपरेशन होना था।

बलजिंदर अपने परिजनों के साथ अस्पताल आया था। वह अचानक अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर गया और नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो बच्चों का पिता बलजिंदर की मौत से परिवार सदमे में है।

डिप्रेशन में था मृतक

एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

पुलिस न बताया कि बलजिंदर पहले 19 जुलाई को अस्पताल आया था। जब उसके सिर और हाथ में चोट लगी थी। उस दिन उसका इलाज करवाकर उसे वापस भेज दिया था और आज दुबारा ऑपरेशन के लिए बुलाया था। उसके साथ उसके सारे रिश्तेदार मौजूद थे। वो अचानक गैलरी की तरफ गया और नीचे छलांग लगा दी। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके भाई के बयानों के मुताबिक बलजिंदर सिंह डिप्रेशन का मरीज था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई