best news portal development company in india

कंगना के बयान से पंजाब की सियासत में बवाल : पंजाब को नशे से जोड़ना गलत, ड्रग्स लिंक अक्सर गुजरात से जुड़ता, कंगना करें सर्वे- चीमा

SHARE:

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट के नशे को लेकर दिए बयान पर पंजाब की सियासत में बवाल मच गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कंगना के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि वह अक्सर मीडिया में बने रहने के लिए उल-जुलूल और बेतुकी बातें करती हैं।  चीमा ने कहा कि कंगना को अभी समाज की सही समझ नहीं है और वह लगातार समाज व महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणियां करती रहती हैं, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं।

हरपाल चीमा ने मुख्य रूप से तीन चीजें कहीं, जो इस प्रकार हैं-

1. हरपाल चीमा ने कहा कि नशे की समस्या केवल हिमाचल तक सीमित नहीं है। हाल ही में एक राष्ट्रीय रिपोर्ट आई। इसमें पंजाब अन्य राज्यों की तुलना में काफी पीछे है। यदि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और राजस्थान की बात करें, जहां भाजपा की सरकारें हैं, तो वहां की स्थिति पंजाब से कहीं अधिक खराब है। पंजाब तो इस दिशा में पहले ही कदम उठा चुका है और हम राज्य से नशा समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

2.फाइनेंस मंत्री ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, खासकर गुजरात की बात करें, तो सबसे अधिक नशा गुजरात के रास्ते ही पूरे देश में सप्लाई होता है । यह बात देश जानता है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जवाब देना चाहिए।

3. जब भी गैंगस्टरों या नशा तस्करी की बात होती है, तो उसका लिंक अक्सर गुजरात से जुड़ता है। देश को आगे बढ़ाने की बात करें तो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों गुजरात से आते हैं। ऐसे में कंगना को सबसे पहले गुजरात जाकर सर्वे करना चाहिए और देखना चाहिए कि वहां की बंदरगाहों से किस स्तर पर नशा पूरे देश में सप्लाई होता है।

कंगना के आज इस बयान पर हो रहा है विवाद

दिल्ली में कंगना ने बयान दिया है कि “हिमाचल में ड्रग्स से हालात गंभीर हो गए हैं। यदि जल्द कड़े कदम नहीं उठाए गए तो हमारे हालात पंजाब के उन गांवों जैसे हो जाएंगे, जहां केवल महिलाएं व विधवाएं ही रहती हैं।” कंगना ने आगे कहा, “पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते हिमाचल में ड्रग्स पहुंच रहा है।

बच्चों ने अपने मां-बाप के गहने तक बेच दिए हैं। नशा करने वाले युवा खुद को कमरों में बंद कर लेते हैं, चिल्लाते हैं, चोरियां कर रहे हैं, गाड़ियां व फर्नीचर तोड़ रहे हैं और घर पर तोड़फोड़ कर रहे हैं। इससे मौत से भी बदतर स्थिति हो गई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई