best news portal development company in india

144 टोयोटा हाइलक्स गाड़ियों को लेकर विवाद: दिल्ली के मंत्री सिरसा बोले- बिना छूट हुआ करोड़ों का घोटाला, सीबीआई जांच होनी चाहिए

SHARE:

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा बल (SSF) के लिए खरीदी गई 144 टोयोटा हाइलक्स गाड़ियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस खरीद में करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि एक भी गाड़ी पर डिस्काउंट नहीं लिया गया, जबकि आम ग्राहक को 10 लाख तक की छूट मिलती है।

उन्होंने सवाल उठाया कि लगभग 14.5 करोड़ रुपए की यह रकम कहां गई और किसकी जेब में पहुंची? सिरसा ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

सिरा ने वाहनों की खरीद पर उठाए सवाल

भाजपा नेता सिरसा ने कहा- इस खरीद में कथित तौर पर नकद भुगतान किए गए, लेकिन दस्तावेजों में कोई छूट नहीं दिखाई गई है। जिससे यह संदेह होता है कि सरकारी खजाने को सीधे नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और कहा कि इससे लोगों के बीच शक और गहराता जा रहा है।

सिरसा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मांग की कि वह इस मामले में पारदर्शिता बरतते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाया तो वह मामले को केंद्रीय एजेंसियों तक ले जाएंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में यह मामला CBI या ED के पास जाता है, तो सरकार इसे ‘राजनीतिक बदले की कार्रवाई’ न बताए।

गौरतलब है कि दो दिन पहले कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी इस खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे और इसकी जांच की मांग की थी। अब विपक्ष एकजुट होकर इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई