best news portal development company in india

साप्ताहिक राशिफल : क्या कहते है आपके सितारे जानिए?

SHARE:

मेष- आपकी राशि से पराक्रम स्थान पर चल रहे शुक्र गुरु का योग आपको साझे के कार्यों में अच्छी सफलता देगा, आप अपने शौकिया कार्य को भी नया रूप दे सकेंगे। भाई बंधुओ से जुड़ी चिंता का समाधान भी होगा। सप्ताह के शुरू में आर्थिक कठिनाई का समाधान करने में सफलता मिलेगी। यात्रा प्रवास संभव है। आपकी व्यापार रोजगार से जुड़ी किसी योजना को दूसरों से अच्छा समर्थन मिलेगा इससे आपका कार्य क्षेत्र बढ़ेगा और लाभ भी बढ़ेगा, इस लिहाज से अगस्त मास आशाजनक है। मंगल का आपकी राशि से छठे भाव पर संचार
आपको आर्थिक कठिनाइयों से निपटने में सहायक रहेगा परंतु शरीर में मांसपेशी या जोड़ों संबंधी पुरानी समस्या अगस्त में उभर सकती है। सफलता और लाभ के विचार से पूरा सप्ताह ही अनुकूल है।

वृष- आपकी राशि के स्वामी शुक्र का बृहस्पति से शुभ योग आकाश में इन दिनों सुबह के पहले दिखाई दे रहा है। ग्यारह अगस्त के लगभग ये ग्रह अत्यंत निकट मनोहरी दर्शन उपस्थित करेंगे। गुरु शुक्र का यह योग आपकी कोई बड़ी इच्छा आकांक्षा पूरी करेगा तथा आपको अपने कार्य क्षेत्र में स्मान भी आने वाले समय में अगस्त मास में दे सकता है। घर परिवार में शुभ प्रसंग भी अगस्त में उपस्थित होंगे। इस सप्ताह आपके कामकाज में कुछ बदलाव होने का अथवा यात्रा भ्रमण होने का संयोग भी उपस्थित हो सकता है मंगलवार के आसपास अकारण तनाव उभरकर दूर होगा। पर इस सप्ताह आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा सप्ताह के आखिर में कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रस्ताव मिलने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और
उत्साह भी बढ़ेगा।

मिथुन- आपको इस सप्ताह अथवा आने वाले दो सप्ताह में एक से अधिक बार यात्रा करना पड़ सकती है अथवा नित्य क्रम से हटकर छुट्टी लेने की जरूरत भी अधिक हो सकती है। परंतु कार्य क्षेत्र में इससे कोई बाधा नहीं आएगी। स्थायी संपत्ति से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की जरूरत अगस्त मास में विशेष रहेगी। सप्ताह के शुरू में अजनबी व्यक्तियों से व्यवहार में सावधानी रखें इसके अलावा कर परिवार में मतभेद ना हो इसके प्रति भी सजग रहें संतान पक्ष की ओर से प्रसन्नता के प्रसंग होने का योग है जो आने वाले दो-तीन सप्ताह में भी बना रहेगा। आपको बौद्धिक और व्यापारिक कार्यों में अच्छी सफलता के साथ तारीफ भी मिलेगी।

कर्क- आपकी राशि से पराक्रम भाव पर से मंगल ग्रह का संचार आरंभ हो रहा है मंगल ग्रह आपकी बुद्धि और कर्म भाव का स्वामी है। इसलिए आने वाले तीन चार सप्ताह में आपके साहसपूर्ण निर्णय से आपकी कठिनाइयों का समाधान होगा। आपको इस और अगले सप्ताह लघु यात्राएं कुछ अधिक ही करना पड़ सकती है जो अधिकतर सफल रहेंगी। ग्रह योग अनुसार आपके कंधों में या जोड़ों में अगस्त में दर्द की तकलीफ उभर सकती है। इस सप्ताह के मंगलवार के आसपास वाद विवाद से बचें। कार्य क्षेत्र में आपका स्मान बढ़ाने वाले प्रसंग
सप्ताह के आखिर में होने का कार्य योग है घर परिवार में भी शुभ कार्य होने का प्रियजन और
अतिथिजन का आवागमन होने का योग है। नई सुख सुविधा मिलने का संकेत भी है। अभी तक चली आ रही किसी बड़ी कठिनाई का समाधान अगस्त में होने का भी प्रबल ग्रह योग है।

सिंह- शुक्र गुरु का आपकी राशि से लाभ स्थान पर से जारी संचार इस सप्ताह के आखिर में आपको कुछ न कुछ प्रसन्नता दायक उपलब्ध करा सकता है। आपको अपनी कोशिश में अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापारिक कार्यों में भी अच्छी उपलब्ध अगस्त मध्य में हो सकती है, नए संपर्क बनेंगे जो आपके निजी जीवन में और व्यावसायिक जीवन में कुछ आनंद दायक घटित करेंगे। आपकी राशि से मंगल का संचार हटाने के साथ मंगल का धन भाव पर से संचार आरंभ हो गया है यह आपको चल अचल संपत्ति वाहन मशीनरी भवन पर खर्च कारक रह सकता है। सप्ताह के शुरू में पारिवारिक मतभेद के प्रति सावधानी रखें। लघु यात्रा भी एक से अधिक बार हो सकती है।

कन्या- आपकी राशि पर से मंगल ग्रह का संचार इस सप्ताह से आरंभ हो गया है यह आने वाले तीन चार सप्ताह के दौरान आपके व्यापार रोजगार में नए और और किंचित जोखिम के कार्य में रुचि बढ़ाएगा। आप अपनी योजना को जल्द से जल्द लागू करना चाहेंगे इससे आपको तनाव हो सकता है मंगल का संचार आप में सहनशीलता की कमी और क्षणिक आवेश की प्रवृत्ति भी बढ़ा सकता है इसलिए व्यवहार में संयम पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में आपको एक से अधिक बार अवकाश लेने की या लघुयात्रा की जरूरत भी पड़ सकती है। सप्ताह के शुरू में उपयोगी लघु यात्रा हो सकती है सप्ताह मध्य कार्य की अधिकता से तनाव रह सकता है सप्ताह के आखिर में घर परिवार में आनंद के प्रसंग होने का, प्रियजनों का आगमन होने का योग है। आपसे किए गए वादे पूरे होने का ग्रह संकेत भी है।

तुला- आपकी राशि से भाग्य स्थान पर से इकट्ठा संचार कर रहे आपकी राशि के स्वामी शुक्र का गुरु से युति योग अगस्त मास मध्य में हो रहा है। इसलिए अगस्त मास आपको विशेष उपलब्ध कारक रहने वाला है। आपका कोई बड़ा कार्य सफल होगा मान स्मान बढ़ाने वाले प्रसन्न होंगे तथा भाग्यवश व्यापार रोजगार में भी अच्छी उपलब्ध हो सकेगी। इस सप्ताह के शुरू में आकस्मिक खर्च होने का तथा अलाभकारी परिश्रम होने का योग भी है। जल्दबाजी में लापरवाही के कारण शरीर कष्ट भी हो सकता है। व्यापार रोजगार में लाभ और सफलता के विचार से रविवार सोमवार गुरु शुक्र शनिवार उत्तम दिन रहेंगे सप्ताह के आखिर में लघु
यात्रा का संकेत भी है।

वृश्चिक- आपकी राशि के स्वामी मंगल का गोचर आपकी राशि से लाभ स्थान पर से आरंभ हो रहा है यह आपको अभी तक के परिश्रम की अच्छी उपलब्ध आने वाले दो-तीन सप्ताह में कराएगा। इस सप्ताह भी इसके अच्छे संकेत आपको मिल सकते हैं। आपको एक से अधिक कार्यों में संलग्न होने की आवश्यकता पड़ेगी जिसे आप सफलतापूर्वक निभा सकेंगे इस सप्ताह के आरंभ में आपको किसी रुके हुए बड़े कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी सप्ताह के आखिर में खर्च बढ़ सकता है तथा उपयोगी यात्राएं भी हो सकती हैं कामकाज में सफलता और लाभ के विचार से लगभग पूरा सप्ताह ही अनुकूल है।

धनु- आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति का शुक्र ग्रह से जो योग चल रहा है वह अगस्त मध्य में अपने पूरे प्रभाव में होगा इसका अच्छा असर अगस्त मास में आपकी व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ेगा, निजी जीवन में प्रसन्नता और आनंद बढ़ाने वाले विशेष प्रसंग भी अगस्त माह में होने का संकेत मिलेगा। साझे के कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। किसी निकट संबंधी की उन्नति का तथा दांपत्य जीवन में विशेष प्रसन्नता के प्रसंग होने का योग भी है। इस सप्ताह कामकाज के क्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं जो अगस्त मास में जारी रह सकते हैं। किसी बड़ी कठिनाई पर भी आपको अगस्त मास में अच्छी सफलता मिलेगी सप्ताह के आरंभ हुए अनावश्यक श्रम होने से मानसिक शारीरिक €लेश हो सकता है पर इसका अच्छा फल भी आपको सप्ताह के आखिर में मिलेगा।

मकर- आपको अपने कार्य क्षेत्र के अनुसार बड़े खर्च करना पड़ सकते हैं इसके लिए आपको आवश्यक धन जुटाने में कर्ज लेने में अच्छी सफलता मिलेगी। अगस्त माह इस दृष्टि से आपको उपलब्ध कारक रहेगा। आपको वाद विवाद के मामलों में समझौता करने से लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से किसी कठिनाई से आपको अच्छी राहत भी अगस्त मास में मिलेगी। मंगल के राशि परिवर्तन से आपको यात्रा करने के एक से अधिक अवसर मिल सकते
हैं। इसके अलावा संयोगवश आपको एक से अधिक माध्यम से अच्छे लाभ भी हो सकते हैं
स्थायी संपत्ति भूमि वाहन आदि के मामलों में भी अच्छी प्रगति अगस्त मास में हो सकती है। सप्ताह के रविवार सोमवार कुछ बाधक रह सकते हैं जबकि सप्ताह के शेष दिन अधिकतर आपको अनुकूल रहेंगे तथा व्यापार रोजगार में भी लाभदायक रहेंगे।

कुंभ- सप्ताह के शुरू में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है जो आपसी व्यवहार में गलतफहमी अथवा मतभेद के कारण हो सकती है। इसके अलावा जल्दबाजी में किए फैसले भी आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं इसलिए इस सप्ताह के सोमवार मंगलवार के लगभग संयम से काम लें। आपकी राशि से गुरु शुक्र का शुभ संचार बुद्धि स्थान पर से इन दिनों चल रहा है इसका अच्छा असर आपको अपने कार्य क्षेत्र में अगस्त में मिलने वाला है। सप्ताह के आखिर में भी इससे आपको भाग्य वश अच्छी उपलब्ध हो सकती है। बौद्धिक कार्यों में व्यापारिक पूर्व अनुमानों में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से भी पूरा अगस्त और उन्नत कार्य रह सकता है। पुरानी समस्या उभरने का तथा जोड़ों में तकलीफ होने का योग सप्ताह के शुरू में संभावित है।

मीन- आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति का शुक्र ग्रह से शुभ योग इन दिनों आकाश में आप आसानी से सुबह के पहले देख सकते हैं। यह आपकी राशि से सुख और परिवार के चतुर्थ स्थान पर से संचार कर रहा है। अगस्त मास में इसका विशेष शुभ प्रभाव अनुभव में आ सकता है, घर परिवार में शुभ प्रसंग भी हो सकते हैं तथा रहने काम करने की सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपको प्रतिष्ठापूर्ण पद की प्राप्ति होने का योग भी है। इस सप्ताह मंगल के राशि परिवर्तन से आपको आकस्मिक यात्रा करना पड़ सकती है इसके
अलावा निकट संबंधी की ओर से कुछ आकस्मिक €लेश भी हो सकता है जो शीघ्र दूर भी हो जाएगा। यात्रा प्रवास में अगस्त में अधिक जोखिम लेने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई