best news portal development company in india

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की याद में बने बुत पर गोली चलाए जाने की घटना पर सिद्धू की मां चरण कौर ने गहरा दुख जताया, कहा : हमारे बेटे की याद पर हमला, हमारी आत्मा पर जख्म है  

SHARE:

मानसा। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की याद में बने बुत पर हाल ही में गोली चलाए जाने की घटना पर सिद्धू की मां चरण कौर ने गहरा दुख और गुस्सा जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में लिखा- “हमारे बेटे की याद पर हमला, हमारी आत्मा पर जख्म है।”

सिद्धू मूसेवाला की मां की तरफ से की गई पोस्ट।

सिद्धू मूसेवाला के बुत पर फायरिंग का वीडियो। - Dainik Bhaskar

चरण कौर ने कहा कि कुछ लोग न सिर्फ सिद्धू की मौत का अपमान कर रहे हैं, बल्कि अब उसकी यादों को भी मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस मूरत पर गोली चलाई गई, वो सिर्फ पत्थर नहीं थी, बल्कि सिद्धू से लोगों के प्यार और सम्मान की निशानी थी।  चरण कौर ने कहा- “मेरा बेटा लोगों के हक की आवाज था। अब जब वह हमारे बीच नहीं है, तब भी उसे चुप करवाने की कोशिश हो रही है। ये हमला हमारी आत्मा पर चोट जैसा है। लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि उसे मिटाया नहीं जा सकता। वो एक लहर था, जो हमेशा जिंदा रहेगी।”  उन्होंने यह भी कहा- “हमारी चुप्पी हमारी हार नहीं है। हर किसी को उसके किए की सजा एक दिन जरूर मिलेगी।” सिद्धू मूसेवाला की मां की तरफ से की गई पोस्ट।

कई बार परिवार उठा चुका कानून व्यवस्था पर सवाल

यह पहली बार नहीं है जब मूसेवाला के परिवार ने न्याय और सम्मान की मांग करते हुए सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी हो। लेकिन इस बार बुत पर गोली चलाना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह मूसेवाला की विरासत और यादों का अपमान भी है। फिलहाल, इस घटना को लेकर जांच जारी है, लेकिन मूसेवाला के प्रशंसकों और परिवार में गुस्सा और दुख साफ देखा जा सकता है।

हरियाणा के डबवाली में हुई थी घटना

तकरीबन तीन दिन पहले यह घटना हरियाणा के डबवाली इलाके में घटी, जहां मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। फायरिंग से मूर्ति को नुकसान पहुंचा, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

यह स्मारक स्थल डबवाली के पास स्थित है, जहां सिद्धू मूसेवाला की याद में यह मूर्ति लगाई गई थी। हमलावर रात के समय आए और गोली चलाकर फरार हो गए। मौके से गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से मूसेवाला के प्रशंसकों में गहरा आक्रोश है।

लॉरेंस गैंग ने ली थी फायरिंग की जिम्मेदारी

लॉरेंस गैंग की तरफ से ली गई जिम्मेदारी।

हरियाणा के डबवाली में स्थापित पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फायरिंग को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पोस्ट में प्रतिमा लगाने वालों को चेतावनी दी गई कि वे मूसेवाला को शहीद का दर्जा देकर लोगों को भटका रहे हैं। उन्होंने खासतौर पर दिग्विजय चौटाला और गगन खोकरी का नाम लेते हुए कहा कि अगर वे नहीं सुधरे तो अंजाम बुरा होगा। पुलिस अब इस धमकी भरे पोस्ट की सत्यता की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई