best news portal development company in india

नाभा जेल पहुंचीं हरसिमरत बादल  ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद बांधी राखी, बोलीं-गाड़ी अंदर जाने नहीं दी, गेट पर रोका

SHARE:

पटियाला।  रक्षाबंधन के मौके पर बठिंडा से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल शनिवार को नाभा जेल पहुंचीं, जहां उनके भाई और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया बंद हैं। वे भाई को राखी बांधने आई थीं, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें लंबे समय तक बाहर इंतजार करवाया।

नाभा जेल पहुंची सांसद हरसिमरत कौर बादल। - Dainik Bhaskar

जेल के बाहर मीडिया से बातचीत में हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र दिन पर भी उन्हें तुरंत भाई से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जेल गेट पर रोके रखना मुख्यमंत्री भगवंत मान के इशारे पर किया गया, जो बेहद शर्मनाक है।

चार दिनों से राखी बांधने के लिए समय मांग रही थी-हरसिमरत कौर

हरसिमरत कौर ने कहा- वे पिछले महीने से भाई से मिलने की अनुमति मांग रही थीं और पिछले चार दिनों से विशेष रूप से राखी के दिन मुलाकात के लिए अनुरोध कर रही थीं। लेकिन पंजाब सरकार अनुमति देने में टालमटोल करती रही। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई पर जो आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है, वह पूरी तरह झूठा और राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है।

हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि चार दिनों से मैं भाई को राखी बांधने के लिए समय मांग रही थी। मगर मुझे समय नहीं दिया गया। मेरी गाड़ियां अंदर नहीं जाने दी गईं। इस वक्त में दिल्ली से सीधा नाभा जेल पहुंची हूं। मैंने आम लोगों की तरह सभी बहनों के साथ जाकर राखी बांधी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई