मेष- सप्ताह के शुरू में किए गए व्यापारिक समझौते अनिश्चय ग्रस्त हो सकते हैं। इनमें बदलाव की जरूरत पड़ेगी। सप्ताह के शुरू में अजनबी व्यक्तियों से निकटता बढ़ाने से बचे हैं। इस सप्ताह पैर में कष्ट हो सकता है या शरीर में वात व्याधि उभरने से पीड़ा हो सकती है। संपत्ति आदि की देखभाल पर खर्च भी अधिक हो सकता है। सप्ताह के आखिर में प्रसन्नता के कई प्रसंग एक साथ हो सकते हैं। व्यापार रोजगार में लाभ भी सप्ताह के आखिर में बढ़ेगा तथा घर परिवार में मित्रों संबंधीजनों का आवागमन अधिक होगा। कारोबार में लाभ के विचार से रविवार मंगलवार गुरु शुक्र शनिवार उत्तम हैं।
वृष- सप्ताह के आरंभ में आप अपने वर्तमान कार्य को स्थगित करके कुछ पहले से रुके हुए काम काज या प्लान पर ध्यान देने का इरादा बनाएंगे, इसमें आपको अच्छी सफलता भी मिलेगी। बहुप्रतीक्षित समाचार भी इस सप्ताह मध्य मिल सकता है। यादों को ताजा करने वाले कई प्रसंग भी सप्ताह मध्य हो सकते हैं। सप्ताह के आखिर में दान धर्म और सामाजिक कार्य में व्यस्तता बढ़ाने का और खर्च होने का योग है। आपकी राशि से धन स्थान पर शुक्र गुरु का योग सप्ताह मध्य हो रहा है इसे आप सुबह के पहले पूर्व में देख सकते हैं यह योग आपकी आशा पूरी करने वाला तथा सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार रोजगार में लाभ के विचार से पूरा सप्ताह ही अनुकूल है।
मिथुन- आपकी राशि पर से चल रहे गुरु शुक्र इस सप्ताह मध्य अत्यंत निकट दिखाई देंगे।
शुक्र नीचे और गुरु ऊपर की तरफ दिखाई दे रहा है। इस योग का अच्छा असर इस सप्ताह भी कई क्षेत्रों में आपको अनुभव में आ सकता है। सप्ताह के शुरू में यात्रा इत्यादि के कार्यक्रम में फेरबदल सकते हैं, निर्धारित कार्यों में विलंब हो सकता है पर सफलता मिलेगी। सप्ताह के आखिर में प्रसन्नता के कई प्रसंग होने का योग है। व्यापार रोजगार में लाभ की दृष्टि से पूरा
सप्ताह अनुकूल है।
कर्क- आपकी कुछ पुरानी समस्याएं सप्ताह के शुरू में उभर सकती हैं। पुरानी लेनदारी इत्यादि पर मतभेद और आपसी कहा सुनी भी इस सप्ताह में संभावित रहेगी इसलिए संयत व्यवहार करें। पर कोई खोई वस्तु मिलने का संकेत भी है। शरीर की पुरानी व्याधि भी इस सप्ताह मध्य अनियमित दिनचर्या से उभर सकती है। सप्ताह के आखिर में उपयोगी यात्रा होने का तथा मान सम्मान बढऩे का ग्रह संकेत है। कामकाज में सफलता और लाभ के विचार से मंगलवार गुरु शुक्र शनिवार उत्तम दिन रहेंगे।
सिंह- इस सप्ताह के शुरू में कुछ मतभेद होने का और कुछ मतभेदों का समाधान शीघ्र होने का ग्रह योग है। यात्रा संबंधी दुविधा भी रह सकती है। सप्ताह मध्य बचत से व्यवहार होने का संकेत है। पुरानी रुकी लेनदारी फंड पेंशन संबंधी काम में अच्छी प्रगति होगी। सप्ताह के आखिर में प्रसन्नता दायक यात्रा भ्रमण हो सकते हैं तथा प्रियजनों से भेंट भी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ाने वाले प्रसंग भी सप्ताह के आखिर में संभावित हैं इन सप्ताह के गुरु शुक्र शनिवार अपेक्षाकृत उत्तम हैं।
कन्या- इस सप्ताह आपको अपनी शीघ्र दुखी या शीघ्र क्रोधित होने की मनोवृाि पर नियंत्रण
रखना चाहिए अन्यथा आप व्यर्थ ही क्लेश ग्रस्त भी बने रह सकते हैं। निकट संबंधी और साझेदारों से भी इस कारण तालमेल की कमी हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सामान्य प्रगति बनी रहेगी यद्यपि श्रम अधिक हो सकता है। सप्ताह के आखिर में व्यापार रोजगार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं।
तुला- शुक्र गुरु का ग्रह योग जो सुबह के पहले पूर्व में दिख रहा है इस सप्ताह भी एकाधिक
अच्छे प्रसंग उपस्थित कर सकता है। कोई महत्वपूर्ण काम बनने का संकेत मिलेगा। सप्ताह के आरंभ में मन दुविधा ग्रस्त बना रह सकता है इस कारण आप अवसर का लाभ उठाने से वंचित हो सकते हैं। सप्ताह मध्य स्वास्थ्य कष्ट या लापरवाही की मनोवृत्ति रहेगी। सप्ताह के आखिर में प्रसन्नता के प्रसंग होने का ग्रह योग है। कामकाज में लाभ और सफलता के विचार
से मंगल बुधवार के अलावा लगभग पूरा सप्ताह ही अनुकूल है।
वृश्चिक- सप्ताह के आरंभ में स्थायी संपत्ति, वाहन, रसोई के उपकरण आदि की मुरम्मत
पर खर्च बढ़ सकता है। इस सप्ताह संतान पक्ष की जरूरत और स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के आखिर में मातहत वर्ग की ओर से अच्छे सुझाव मिल सकते हैं जो आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। कामकाज में सफलता और लाभ के विचार से गुरु शुक्र शनिवार उत्तम दिन रहेंगे। सप्ताहांत सूर्य का आपकी राशि से कर्म भाव पर से गोचर शुरू हो रहा है जो आपका मान सम्मान बढ़ाएगा।
धनु- आपकी की राशि के स्वामी गुरु से शुक्र का मिलन इस सप्ताह मध्य आकाश में बहुत
स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसका अच्छा असर आपकी निजी जिंदगी और व्यापार पर पड़ेगा। आपकी किसी योजना को परिस्थिति अनुसार अच्छा समर्थन मिलेगा। शुभ कार्य में भी अच्छी प्रगति का संकेत मिलेगा। सप्ताह के शुरू में प्रस्तावित यात्रा भ्रमण में बाधा आ सकती है या स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। घर की पुरानी समस्याओं को निपटाना पर ध्यान रहेगा। मुरम्मत इत्यादि पर खर्च अधिक हो सकता है। इस सप्ताह छिपे विरोधियों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। सप्ताह मध्य संतान पक्ष की ओर से प्रसन्नता का योग है। लाभ और सफलता के विचार से पूरा सप्ताह अनुकूल है।
मकर- व्यापार रोजगार के क्षेत्र में चली आ रही आपकी कोई पुरानी कोशिश इस सप्ताह
सफल हो सकती है अथवा इसका अच्छा संकेत आपको मिल सकता है। इसमें आपके पुराने परिचित व्यक्तियों की मदद बहुत काम आएगी। सप्ताह के शुरू में खान पान की अनियमितता से स्वास्थ्य कष्ट संभावित रहेगा। सप्ताह के आखिर में सामाजिक पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी पर मन को प्रसन्न करने वाले एक से अधिक प्रसंग भी होंगे। व्यापार रोजगार में लाभ के विचार से रविवार गुरु शुक्र शनिवार उाम दिन रहेंगे।
कुंभ- आपकी राशि पर से संचार कर रहे राहु का चंद्रमा से योग सप्ताह के शुरू में आपके मन को कुछ अशांत कर सकता है, आपके हाथ में जो कार्य हैं उनमें आप कुछ बदलाव करना चाहेंगे अथवा उन्हें अधूरा भी छोड़ सकते हैं। आपको स्थायी संसाधनों से लाभ बढ़ेगा। इस सप्ताह परिवार में आवागमन अधिक हो सकता है व्यापार में तरकी के विचार से यह पूरा सप्ताह आपके अनुकूल है।
मीन- आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति का शुक्र से योग इस सप्ताह और भी स्पष्ट दिखाई दे
रहा है यह दोनों ग्रह अत्यंत निकट हैं तथा सप्ताह के आखिर में चंद्रमा भी इनके निकट दिखाई देगा। यह ग्रह योग आगामी दो सप्ताह में आपका सम्मान बढ़ाने वाले प्रसंग उपस्थित करेगा। वाहन इत्यादि संपत्ति में वृद्धि होने का तथा परिवार में शुभ प्रसंग होने का योग भी बन रहा है। सप्ताह के शुरू में अकारण लेश होने का तथा स्वास्थ्य कष्ट होने का ग्रह संकेत है। सप्ताह मध्य कामकाज में प्रगति धीमी रहेगी जबकि सप्ताह के आखिर में कई काम एक साथ बन
सकते हैं।







