best news portal development company in india

वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ 300 सांसदों का मार्च: राहुल गांधी-प्रियंका गांधी हिरासत में: अखिलेश ने बैरिकेडिंग फांदी; महिला सांसद बेहोश हुईं

SHARE:

नई दिल्ली। वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के 300 सांसदों ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उन्हें पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन ले गई। प्रदर्शन के दौरान TMC सांसद मिताली बाग की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य सांसदों ने मदद की। इससे पहले दोनों सदनों में इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ और कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस इन्हें लेकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची। - Dainik Bhaskar

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस इन्हें लेकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची।

मार्च संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ। सांसदों के हाथों में ‘वोट बचाओ’ के बैनर थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा था कि इंडिया ब्लॉक ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी है, इसलिए इलेक्शन कमीशन जाने से पहले ही मार्च को परिवहन भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया।

बाद में अखिलेश ने बैरिकेडिंग फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश की। जब सांसदों को आगे नहीं जाने दिया गया तो वे जमीन पर बैठ गए। प्रियंका, डिंपल समेत कई सांसद ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाते दिखे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे इन सांसदों को हिरासत में ले लिया है।

संसद से लेकर सांसदों की हिरासत तक की तस्वीरें…

लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।
सुबह 11.30 बजे करीब 300 सांसद संसद के मकर द्वार पर इकट्ठा हुए। राष्ट्रगान गाकर विरोध मार्च की शुरुआत की।
सुबह 11.30 बजे करीब 300 सांसद संसद के मकर द्वार पर इकट्ठा हुए। राष्ट्रगान गाकर विरोध मार्च की शुरुआत की।
मार्च को परिवहन भवन के पास सभी सांसदों को रोक दिया गया। राहुल-वेणुगोपाल की पुलिस से बहस हुई, अखिलेश बैरिकेडिंग फांदकर निकल गए।
मार्च को परिवहन भवन के पास सभी सांसदों को रोक दिया गया। राहुल-वेणुगोपाल की पुलिस से बहस हुई, अखिलेश बैरिकेडिंग फांदकर निकल गए।
प्रदर्शन के बाद धरने पर बैठे सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन्हें 2 बसों में बैठाकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में लाया गया।
प्रदर्शन के बाद धरने पर बैठे सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन्हें 2 बसों में बैठाकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *