best news portal development company in india

गुरदासपुर में मेडिकल स्टोर पर नकाबपोश बदमाश ने की फायरिंग : बदमाश ने चलाई 3 गोलियां

SHARE:

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में स्थित खैहरा मेडिकल स्टोर पर आज सुबह करीब 9:15 बजे एक नकाबपोश बदमाश ने गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना के बाद मौके पर गुरदासपुर की पुलिस के अधिकारी पहुंच गए थे। मेडिकल स्टोर के मालिक हरजीत सिंह (डॉ. हरी) ने कहा- वह रोज की तरह दुकान खोलकर बैठे ही थे कि वडाला बांगर अड्डे की तरफ से एक नकाबपोश स्प्लेंडर बाइक पर आया। बदमाश ने सड़क पर खड़े होकर दुकान की ओर दो से तीन गोलियां चलाईं। गोलियां दुकान के आगे लगे शीशे में जाकर लगीं, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

मार्केट के बीचोंबीच है मेडिकल स्टोर, पुलिस जांच में जुटी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह मेडिकल स्टोर अन्य दुकानों के बीचोंबीच स्थित है। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले इसी क्षेत्र की वडाला बांगर पुलिस चौकी पर भी ग्रेनेड हमला हुआ था, जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई