best news portal development company in india

जालंधर पुलिस की नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 5 गिरफ्तार, 1.5 किलो हेरोइन व 7 अवैध हथियार बरामद

SHARE:

जालंधर।  पंजाब में नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बहुस्तरीय नारकोटिक्स और आर्म्स स्मगलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो कुख्यात गैंगस्टर गोपी से जुड़े बताए जा रहे हैं।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जालंधर सिटी पुलिस की सीआईए टीम, इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज के नेतृत्व में, आरोपियों से 1.5 किलोग्राम हेरोइन और सात अवैध हथियार बरामद करने में सफल रही। इस कार्रवाई से नशा व हथियार तस्करी को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में मादक पदार्थों व अवैध हथियारों की आपूर्ति पर रोक लगी है।
पंजाब पुलिस के डीजीपी द्वारा साझा की गई जानकारी।
पंजाब पुलिस के डीजीपी द्वारा साझा की गई जानकारी।

 

डीजीपी बोले- आरोपी गैंगस्टर गोपी के लिए काम कर रहे थे

डीजीपी यादव ने कहा- पकड़े गए आरोपी लंबे समय से नशा और हथियारों की सप्लाई नेटवर्क में सक्रिय थे और गैंगस्टर गोपी के निर्देश पर काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की पहचान की जा सके और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस नशे के खात्मे और राज्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई