कैबिनेट मंत्री से तीन बातों पर सहमति बनी कैबिनेट मीटिंग कर दी जाएगी मंजूरी
बिजली मंत्री ने बताया कि मांगों को लागू करने के लिए शीघ्र ही पीएसपीसीएल. के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से मंजूरी ली जाएगी और जिन मांगों के लिए पंजाब कैबिनेट की मंजूरी आवश्यक है, उसे भी जल्द हासिल किया जाएगा। संगठनों ने सरकार की बात मानकर काम पर वापसी की है। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक का समय पीएसपीसीएल. के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि गर्मी में घरों और धान की फसल की सिंचाई के लिए बिजली की सुचारू आपूर्ति बेहद आवश्यक है।
एक्स ग्रेशिया ग्रांट 35 लाख होगी
मंत्री ने बताया कि संगठनों की यह मांग थी कि पीएसपीसीएल. और पीएसटीसीएल. में और भर्ती की जाए। हमारी सरकार ने अब तक 7,000 से अधिक भर्तियां इन दोनों संस्थाओं में की हैं और इस साल के अंत तक लगभग 11,000 और भर्तियां पूरी कर दी जाएंगी। इसी तरह, एक्स-ग्रेशिया में पाँच लाख रुपये की बढ़ोतरी कर 35 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया है।
कमेटी करेगी सारी मांगों का निपटारा
इसके अलावा, आउटसोर्सिंग और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की मांगों के संबंध में एक कमेटी बनाई गई है और जैसे ही यह कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी, उसे लागू कर दिया जाएगा। अंत में बिजली मंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सरकारी कर्मचारियों की हर जायज़ मांग को मानने के लिए तैयार है








