best news portal development company in india

अस्पताल उद्घाटन पर राजनीतिक घमासान :  पूर्व CM चन्नी बोले- चमकौर साहिब अस्पताल नया नहीं: मान सिर्फ फोटो खिंचवाने आए

SHARE:

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को चमकौर साहिब में नए सब-डिवीजन अस्पताल का उद्घाटन किया। लेकिन इस पर अब राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया कि यह अस्पताल नया नहीं है। उनका कहना है कि 2021 में ही उन्होंने इस कम्युनिटी अस्पताल को सब-डिवीजन अस्पताल का दर्जा दे दिया था और दिसंबर 2022 तक इसका निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया था।

चन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री अब बिना किसी वजह के सिर्फ फोटो खिंचवाने और वीडियो बनवाने के लिए यहां आए। उनके मुताबिक, इस तरह की राजनीति से चमकौर साहिब का फायदा नहीं बल्कि नुकसान हुआ है।

पंजाब सीएम भगवंत मान सब डिवीजन अस्पताल का शुभारंभ करते हुए।
पंजाब सीएम भगवंत मान सब डिवीजन अस्पताल का शुभारंभ करते हुए।

सोशल मीडिया पर चन्नी का वीडियो, तीन अहम बिंदु रखे 1. दिसंबर 2022 में अस्पताल तैयार हो गया

पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि चमकौर साहिब में सीएम भगवंत मान अस्पताल का शुभारंभ करके गए हैं। जो इनकी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया बोल रहे है कि हम साम, दंड और भेद सारा कुछ प्रयोग करे। भेद का मतलब है कि रहस्य रखना।

असली सच्चाई को बाहर को छिपान। सच्चाई इस अस्पताल की, यह मेरे पास फाइल है। यह अस्पताल 2021 में जब वह खुद मुख्यमंत्री थे, उस समय इसे कम्युनिटी अस्पताल से सब डिवीजनल अस्पताल बनाया गया था। उस समय सब मंजूर हो गया। यह टेंडर लगाया था। दिसंबर 2022 में यह बनकर तैयार हाे गया था।

2. बिना किसी कारण शोर मचाया

बिना किसी कारण सीएम ने अस्पताल का शुभारंभ कर शोर मचा दिया। असलियत यह है कि वह सिर्फ दिखावा करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इस अस्पताल को साढ़े तीन साल तक डिले किया गया। यहां 19 डॉक्टर होने चाहिए थे, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिर्फ एक डॉक्टर नियुक्त किया। सात डॉक्टर पहले से ही यहां तैनात थे।

3. जितना नुकसान आप ने किया उतना पहले कभी नहीं हुआ

चन्नी ने आरोप लगाया कि आप सरकार स्वास्थ्य प्रणाली को खराब कर रही है। उनके पास कोई विजन और टैलेंट नहीं है। वे स्वास्थ्य क्षेत्र में कोई प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यहां तक कि पिछली सरकार द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स की देखभाल और उन्हें आगे बढ़ाने में भी असफल रहे हैं।

जितना नुकसान आम आदमी पार्टी की सरकार ने चमकौर साहिब की धरती का किया है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। न पुल बनाए गए, न यूनिवर्सिटी खोली गई, दो आईटीआई बंद कर दी गई, कॉलेज बनने की प्रक्रिया रोक दी गई और सड़कों के काम भी रोक दिए गए। आज आप हमारे बनाए हुए अस्पताल का उद्घाटन करके चले गए। आपको यह मुबारक हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई