best news portal development company in india

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी दिल्ली पुलिस की हिरासत में

SHARE:

नई दिल्ली।  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सीएम आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें थप्पड़ मारा गया। हालांकि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने थप्पड़ वाली बात को गलत बताया है। हमले की बात की पुष्टि करते हुए दिल्ली सीएम ऑफिस ने बयान में कहा- आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा- 35 साल का कोई व्यक्ति जनसुनवाई में आया था। उसने सीएम को कोई दस्तावेज दिया। इसके बाद कुछ कहासुनी हुई। उसने हमला करने की कोशिश की। यह किसी ऐसी पार्टी का हो सकता है, जो हताश हो चुकी है।

20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़ी हैं। सीएम बनने से पहले वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही हैं।

सीएम आवास पर सुनवाई की जा रही थी। इसमें सैकड़ों लोग पहुंचे थे।
सीएम आवास पर सुनवाई की जा रही थी। इसमें सैकड़ों लोग पहुंचे थे।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा…

जनसुनवाई में पहुंचे शैलेंद्र कुमार ने कहा- मैं उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आया था। जैसे ही सीएम आवास के गेट पर पहुंचा, वहां अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया। यह बिल्कुल गलत है।

कांग्रेस ने कहा- CM सुरक्षित नहीं तो सामान्य आदमी की बिसात क्या?

CM रेखा गुप्ता पर हुए हुए हमले पर दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा- घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। रेखा गुप्ता पूरी दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। इस तरह की घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को उजागर कर दिया है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो सामान्य पुरुष या महिला की सुरक्षा कैसे हो सकती है?

दिल्ली की पूर्व CM आतिशी बोलीं- हमला निंदनीय

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और आप नेता आतिशी ने X पर लिखा- रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई